Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
लता ने छोटी बहन आशा भोसले को जन्मदिन पर दिया आशीर्वाद

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने अपनी छोटी बहन आशा भोसले के जन्मदिन पर उन्हें आशीर्वाद दिया। आशा भोसले आज 82 वर्ष की हो गईं। 86 वर्षीय महान गायिका ने ट्विटर पर आशा भोसले को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जेब पर डाका डालेगा Flexi Fares, एयरलाइंस की तरह बढ़ेगा अब राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेन का किराया

अब जल्दी ही एयरलाइंस कंपनियों की तरह भारतीय रेलवे की राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों का किराया भी मांग के अनुरूप बढ़ेगा। रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, यह नई व्यवस्था 9 सितंबर 2016 से लागू हो जा रही है। रेल मंत्रालय ने राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लागू करने का निर्णय किया है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
लाओस में आज फिर मिलेंगे पीएम मोदी और ओबामा, द्विपक्षीय वार्ता संभव

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लाओस के वियंतिन में हो रहे आसियान शिखर सम्मेलन के इतर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14वें आसियान-भारत सम्मेलन और 11वें पूर्वी एशिया सम्मेलन से इतर कई द्विपक्षीय वार्ताएं करेंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए पूरी तरह अयोग्य हैं ट्रंप : हिलेरी क्लिंटन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की विभिन्न नीतियों की आलोचना करते हुए कहा है कि ट्रंप अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के लिए पूरी तरह अयोग्य और अनुपयुक्त हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राज्यों में दर्ज प्राथमिकी 24 घंटे के अंदर वेबसाइट पर डाले जाएं : सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय ने आज राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर उन्हें अपनी-अपनी वेबसाइटों पर उन्हें डालें। यह फैसला देशभर में पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता ला सकता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
छात्रों के लिए ज्यादा वेतन कमाना ही पर्याप्त नहीं, समाज के लिए भी करें काम : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज कहा कि आईआईटी और एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़े छात्रों को महज अच्छा वेतन अर्जित करने तक खुद को सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि अपने समाज को अच्छी जानकारी के आधार पर सहयोग करने के लिए कदम उठाना चाहिए।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आतंकवाद के खिलाफ काम करने और परमाणु क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर मोदी-आबे सहमत

भारत और जापान ने आज परमाणु क्षेत्र में सहयोग, कारोबार एवं निवेश तथा आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। इन विषयों पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे के बीच बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां नेशनल कंवेशन सेंटर में बातचीत के दौरान आबे के समक्ष हाल ही में बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले में जापानी नागरिक के मारे जाने पर शोक प्रकट किया। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सरकारी बैंकों के निजीकरण के लिए देश तैयार नहीं : अरूण जेटली

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि देश सरकारी बैंकों के निजीकरण के लिए तैयार नहीं है और सरकार इन बैंकों को मजबूत बनाने के काम को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जेटली ने यह भी कहा कि आईडीबीआई बैंक को छोड़कर बाकी सरकारी बैंकों का सार्वजनिक स्वरूप बना रहेगा। 

वित्त मंत्री ने यहां इकॉनोमिस्ट इंडिया समिट में कहा, Сहम कुछ बैंकों को पुनर्गठित करने का प्रयास कर रहे हैं क्यों कि ऐसा न होने पर उन्हें प्रतिस्पर्धा के माहौल में मुश्किल हो सकती है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
किसान खाट ले जाये तो चोर, माल्या भाग जाए तो मात्र Сडिफॉल्टरТ क्यों : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हजारों करोड़ रुपये के फरार कर्जदार विजय माल्या को Сडिफॉल्टरТ कहने पर भाजपा को आड़े हाथ लिया।

राहुल ने अपनी किसान महायात्रा के दौरान गोरखपुर से बस्ती जाते वक्त जनता से बातचीत के दौरान पूछे गये सवाल पर कहा Сकिसान खटिया ले जाता है तो वो (भाजपा) उसे चोर कहते हैं, 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विशाल डडलानी की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

सुप्रीम कोर्ट ने संगीत निर्देशक विशाल डडलानी की गिरफ्तारी पर आज रोक लगाने से इंकार कर दिया जिन्होंने जैन मुनि तरूण सागर के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उच्चतम न्यायालय ने उन्हें उच्च न्यायालय जाने का सुझाव दिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 208 of 245
  Prev   203   204   205   206   207   208     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links