Visitors online: 001

लाओस में आज फिर मिलेंगे पीएम मोदी और ओबामा, द्विपक्षीय वार्ता संभव

Home » Headlines

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लाओस के वियंतिन में हो रहे आसियान शिखर सम्मेलन के इतर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14वें आसियान-भारत सम्मेलन और 11वें पूर्वी एशिया सम्मेलन से इतर कई द्विपक्षीय वार्ताएं करेंगे। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ होने वाली बैठक भी शामिल है। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न क्षेत्रीय एवं बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

वहीं, व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि गुरुवार दोपहर के वक्त राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। मुलाकात के बाद दोनों नेता संक्षिप्त बयान दे सकते हैं। पिछले दो साल में यह मोदी और ओबामा की आठवीं मुलाकात होगी। दोनों नेता पहली बार सितंबर 2014 में तब मिले थे जब ओबामा के न्योते पर मोदी वॉशिंगटन डीसी गए थे।

बीते रविवार को चीन के होंगझाउ में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी ने ओबामा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में ओबामा ने एक Сमुश्किलТ वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में जीएसटी सुधार पर Сसाहसिक नीतिगतТ कदम उठाने के लिए भारत की तारीफ की थी। मोदी से मुलाकात के तुरंत बाद ओबामा लाओस में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं। संवाददाता सम्मेलन के बाद ओबामा जापान के योकोटा से होते हुए अमेरिका रवाना हो जाएंगे। योकोटा में उनके विमान के लिए ईंधन लिया जाएगा।

वहीं, मोदी मेजबान देश के प्रधानमंत्री थोंगलोउन सिसोउलिथ, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पार्क गुन-हे और म्यांमा की स्टेट काउंसेलर आंग सान सू ची से भी मुलाकात करेंगे।
मोदी ने बुधवार को अपने जापानी समकक्ष शिंझो आबे के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। भारत और जापान ने आतंकवाद से मुकाबले, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में सहयोग को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया था। साथ ही मोदी ने आबे के समक्ष हाल ही में बांग्लादेश में हुए आतंकी हमलों में जापानी नागरिकों के मारे जाने को लेकर संवेदनाएं भी जाहिर कीं। बांग्लादेश में इस्लामी चरमपंथियों ने विदेशियों के बीच मशहूर एक कैफे पर हमला किया था, जिसमें 22 लोग मारे गए थे। आबे ने कहा कि जापान आतंकवाद के समक्ष घुटने नहीं टेकने वाला है। उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए भारत के साथ सहयोग को और अधिक मजबूत करने की इच्छा जाहिर की।

लाओस के प्रधानमंत्री की ओर से आज एक भव्य भोज का आयोजन किया जाएगा। मोदी शाम के समय नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links