Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
प्रचंड की यात्रा से पहले सुषमा ने नेपाली विदेश मंत्री से मुलाकात की

भारत और नेपाल ने कमजोर हुए संबंधों को दुरुस्त करने के प्रयासों के तहत नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड की नई दिल्ली यात्रा से पहले सोमवार को व्यापक वार्ता की और सुरक्षा, ऊर्जा तथा जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग स्थापित करने का फैसला किया। प्रचंड की यात्रा को पारस्परिक हित एवं चिंता के मुद्दों पर चर्चा के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सिंगूर के किसानों को 14 सितंबर को दिए जाएंगे भूमि Сपर्चाТ : ममता

सिंगूर भूमि अधिग्रहण को रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश की प्रत्येक पंक्ति का पालन किये जाने की प्रतिबद्धता जताते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को दावा किया कि 9177 किसानों को 14 सितंबर को भूमि Сपर्चाТ वितरित किया जाएगा।

पर्चा स्थानीय भाषा में उस दस्तावेज को कहते हैं जिससे राजस्व रिकार्ड में किसी भूखंड पर किसान का स्वामित्व प्रमाणित किया जाता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रूस और अमेरिका के बीच समझौते के तहत सीरिया में युद्धविराम लागू

रूस और अमेरिका के बीच हुए समझौते के तहत सीरिया में आज सूर्यास्त से युद्धविराम लागू हो गया। हालांकि इस बात को लेकर संशय कायम है कि पांच साल से चल रहे संघर्ष में यह समझौता कब तक लागू रह पाएगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दीपा मलिक ने पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

भारत की दीपा मलिक ने सोमवार को इतिहास रचा जब वह यहां गोला फेंक एफ-53 में रजत पदक जीतकर परालंपिक में पदक हासिल करने वाले देश की पहली महिला खिलाड़ी बनी। दीपा ने अपने छह प्रयासों में से सर्वश्रेष्ठ 4.61 मीटर गोला फेंका और यह रजत पदक हासिल करने के लिये पर्याप्त था। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है संन्यास ले लें ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी

रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी चाहता है कि अफरीदी स्वयं ही संन्यास लें। उन्हें पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये भी टीम में नहीं चुना गया था। इस पूर्व कप्तान ने कहा कि वह क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं और वह राष्ट्रीय टीम में चयन के लिये उपलब्ध हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ग्रीन पार्क में भारत के 500वें टेस्ट में देश के सभी पूर्व कप्तान होंगे सम्मानित

ग्रीन पार्क स्टेडियम 22 सितंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच के साथ इतिहास रचने जा रहा है। यह भारत का 500वां टेस्ट मैच होगा और इसे यादगार बनाने के लिये उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) उन सभी जीवित कप्तानों को ग्रीन पार्क बुलाकर सम्मानित करने की योजना बना रहा है जिन्होंने अभी तक टेस्ट मैचों में भारत की अगुआई की है और देश में ही रह रहे है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यह दुखद है कि चयनकर्ता के रूप में आपको अपने मित्र गंवाने पड़ते हैं: पाटिल

संदीप पाटिल ने अपनी अगुआई वाले चयन पैनल के आज यहां अंतिम बार भारतीय क्रिकेट टीम का चयन करने के बाद कहा कि चयनकर्ता होने की एकमात्र दुखद चीज यह है कि आप अपने कुछ मित्र गंवा देते हैं। सितंबर 2012 में मोहिंदर अमरनाथ को बर्खास्त किए जाने के बाद चयन समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए पाटिल ने कहा कि वह अपने कार्यकाल का अंत प्रसन्न व्यक्ति के रूप में कर रहे हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-5 में पहुंची

रियो ओलंपिक में कांस्य पदक की बदौलत साक्षी मलिक ने नवीनतम यूडब्ल्यूडब्ल्यू (यूनाईटेड विश्व कुश्ती) रैंकिंग में शीर्ष पांच में जगह बना ली है और अब महिला 58 किग्रा वर्ग में करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बिग बी ने अनिल शर्मा के बेटे को पहली फिल्म के लिए दी शुभकामनाएं

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रहे निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे Сउत्कर्षТ को शुभकामनाएं दी।उत्कर्ष जल्द ही अपने पिता की फिल्म के जरिये रूपहले पर्दे पर नजर आयेंगे।

वर्ष 2004 में Сअब तुम्हारे हवाले वतन साथियोंТ में शर्मा के लिए काम कर चुके 73 वर्षीय अभिनेता ने माइक्रो-ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर उत्कर्ष को उनकी पहली फिल्म СजीनियसТ के लिए शुभकामनाएं दी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
PM मोदी ने 9/11 हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में 2001 के आतंकवादी हमले और 1893 में शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की विरोधाभासी तस्वीरों को याद किया, जिसमें उन्होंने वैश्विक भ्रातृत्व और सौहार्द की बात की थी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 203 of 245
  Prev   198   199   200   201   202   203     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links