|
| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में 2001 के आतंकवादी हमले और 1893 में शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की विरोधाभासी तस्वीरों को याद किया, जिसमें उन्होंने वैश्विक भ्रातृत्व और सौहार्द की बात की थी। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, С11 सितंबर की दो विरोधाभासी तस्वीरें मेरे मन में आती हैं। आज हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने 11 सितंबर के हमले में अपनी जान गंवाई।Т मोदी ने कहा, Сइसी दिन 1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में ऐतिहासिक भाषण दिया और कई दिलों और मस्तिष्कों को जीता।Т उन्होंने कहा कि शिकागो में स्वामी विवेकानंद के भाषण में भारत की समृद्ध संस्कृति की ताकत और वैश्विक भ्रातृत्व और सौहार्द की शक्ति का प्रदर्शन किया गया था। इसी दिन 2001 में आतंकवादियों ने विमानों का इस्तेमाल वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के जुड़वां टावरों और तीन अन्य स्थानों पर हमला करने के लिए मिसाइल के तौर पर किया था।
|