Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
परालम्पिक गोल्ड मेडल विजेता थंगावेलू को दो करोड़ रुपये देगी जयललिता

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने आज रियो परालम्पिक खेलों की उंची कूद स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले राज्य के एथलीट मरियप्पन थंगावेलू के लिये दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

उन्होंने थंगावेलू को बधाई पत्र में कहा, Сतमिलनाडु राज्य की ओर से परालम्पिक

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यदि हिन्दी सिनेमा को अगले मुकाम तक ले जाना है तो स्क्रीनराइटर को तवज्जो देना आवश्यक: करन जोहर

फिल्मकार करन जोहर ने 41 वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (टीआईएफएफ) में कहा है कि यदि हिन्दी सिनेमा को अगले मुकाम तक ले जाना है तो स्क्रीनराइटर को तवज्जो देना जरूरी होगा।

ग्लेल गोल्ड स्टूडियो में एक बातचीत में उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग नयी विधाएं और रूख अपनाने की कोशिश कर रहा है 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
उत्तर कोरिया का परमाणु परीक्षण गंभीर चिंता का विषय: भारत

उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण को Сगंभीर चिंता का विषयТ बताते हुए भारत ने शुक्रवार को इसकी निंदा की और उत्तर कोरिया से ऐसे कदमों से दूर रहने को कहा जो क्षेत्र तथा इसके बाहर शांति एवं स्थिरता पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
केजरीवाल बोले- यदि पंजाब में AAP की सरकार बनी तो अमृतसर को देंगे पवित्र शहर का दर्जा

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के अपने चार दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को अमृतसर पहुंचे। उन्‍होंने श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका।

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि यदि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो अमृतसर को पवित्र शहर का दर्जा दिया जाएगा। आनंदपुर साहिब को धार्मिक नगरी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए कानून का शासन जरूरी : अंसारी

बिहार में पिछले दशक में 10.5 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आज कहा कि आर्थिक वृद्धि तथा विदेशी निवेश आकर्षित करने के वास्ते उपयुक्त माहौल बनाने के लिए कानून का शासन एक जरूरी शर्त है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत-चीन के संबंध नफा नुकसान से परे : विदेश सचिव

विदेश सचिव एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चीन के संबंध किसी एक को फायदा या दूसरे के नुकसान की अवधारणा से परे हैं और दोनों देशों को सामरिक परिपक्वता के साथ एक दूसरे से संपर्क करना चाहिए।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
RJD नेता शहाबुद्दीन 11 साल बाद जेल से रिहा, कहा- लालू यादव ही मेरे नेता

राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मुहम्मद शहाबुद्दीन को शनिवार को विशेष केन्द्रीय कारागार से रिहा कर दिया गया।सीवान के चर्चित तेजाब कांड में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार सुबह वह जेल से रिहा हुए। उन्हें कुछ दिनों पहले पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के आरोपों में घिरने के बाद सीवान से भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
उत्तर कोरिया पर Сउचित कार्रवाईТ करे सुरक्षा परिषद : बान की मून

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सुरक्षा परिषद से उत्तर कोरिया के पांचवें परमाणु परीक्षण के जवाब में Сउचित कार्रवाईТ करने की अपील की। बान ने भूमिगत परमाणु परीक्षण की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा की और इसे सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का खुलेआम किया गया एक और उल्लंघन बताया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंधों की चेतावनी दी

उत्तर कोरिया की ओर से आज एक और परमाणु परीक्षण किए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्योंगयांग को नए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की चेतावनी दी और स्पष्ट कर दिया कि अमेरिका उसे कभी भी Сपरमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रТ के तौर पर स्वीकार नहीं करेगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
26 साल बाद राम की नगरी अयोध्‍या में 'गांधी परिवार'; किसान यात्रा के तहत अयोध्‍या पहुंचे राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को दोबारा खड़ा करने के अभियान पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद राहुल ने महंत ज्ञानदास से आधे घंटे तक मुलाकात की और फिर अपने रोड शो के लिए निकल गए। वर्ष 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद नेहरू-गांधी परिवार के किसी सदस्य का अयोध्या का यह पहला दौरा है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 205 of 245
  Prev   200   201   202   203   204   205     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links