Visitors online: 002

बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंधों की चेतावनी दी

Home » Headlines

उत्तर कोरिया की ओर से आज एक और परमाणु परीक्षण किए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्योंगयांग को नए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की चेतावनी दी और स्पष्ट कर दिया कि अमेरिका उसे कभी भी Сपरमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रТ के तौर पर स्वीकार नहीं करेगा।

परमाणु परीक्षण की सूचना मिलने के बाद ओबामा ने दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्वेन ही और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ विचार विमर्श किया।

ओबामा ने एक बयान में कहा, Сहमने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, हमारे छह पक्षीय साझेदारों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई ताकि मौजूदा कदमों को सख्ती से लागू किया जा सके और नए प्रतिबंधों सहित अतिरिक्त कदम उठाये जा सकें।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश एर्नेस्ट ने कहा, Сराष्ट्रपति ने संकेत दिया है कि वह हमारे साझेदारों और सहयोगियों के साथ आने वाले दिनों में विचार-विमर्श जारी रखेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उत्तर कोरिया को उकसाने वाले कदमों को लेकर गंभीर परिणाम भुगतना पड़े।Т

 उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा को उस वक्त हालात के बारे में सूचना दी गई जब वह एशिया दौरे से स्वदेश के लिए रवाना हुए और वह आधिकारिक विमान एयरफोर्स वन में थे।

ओबामा ने अपने विमान से ही दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पार्क ग्वेन ही और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे से भी बातचीत की। 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links