|
| तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने आज रियो परालम्पिक खेलों की उंची कूद स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले राज्य के एथलीट मरियप्पन थंगावेलू के लिये दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने थंगावेलू को बधाई पत्र में कहा, Сतमिलनाडु राज्य की ओर से परालम्पिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के लिये तमिलनाडु सरकार ने आपको दो करोड़ रूपये का नकद पुरस्कार देने का फैसला किया है।Т मुख्यमंत्री ने कहा कि वह परालम्पिक खेलों में उनके गोल्ड मेडल जीतने से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, Сमैं समझती हूं कि यह पहली बार है जब किसी भारतीय ने परालम्पिक में उंची कूद स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।Т
|