Visitors online: 005

गले की सर्जरी के लिए बेंगलुरु जाएंगे केजरीवाल

Home » Headlines

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने गले का ऑपरेशन करवाने तथा पंजाब में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए करीब एक पखवाड़े तक राष्ट्रीय राजधानी से बाहर रहेंगे।

कफ की पुरानी बीमारी के इलाज के लिए केजरीवाल की 13 सितंबर को गले की सर्जरी होनी है। ऑपरेशन के बाद वह 10 दिन आराम करेंगे। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बेंगलुरु रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री आठ सितंबर से चार दिन की पंजाब यात्रा पर जाएंगे। पंजाब में वह पार्टी के नेताओं से मिलेंगे तथा जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केजरीवाल अपने गले की सर्जरी करवाने के लिए बेंगलुरु जाएंगे। केजरीवाल के गले का सर्जरी ऑपरेशन 13 सितंबर को किया जाएगा। इस तरह सीएम करीब 15 दिन तक दिल्ली से बाहर रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली की कमान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संभालेंगे।

उन्होंने कहा कि उसके बाद 12 सितंबर को वह बेंगलुरु रवाना होंगे, जहां अगले दिन उनका ऑपरेशन है। उनके 22 सितंबर को वापस लौटने की संभावना है। उनकी अनुपस्थिति में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुख्यमंत्री का कामकाज संभालेंगे। सिसोदिया के कल गोवा जाने की भी संभावना है, जहां आम आदमी पार्टी अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links