|
| कराची चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले को झटका देते हुए मंगलवार को अंतिम समय में उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया। कश्मीर में पाकिस्तान के हस्तक्षेप पर बम्बावाले ने कल बयान दिया था, प्रत्यक्षत: उसी को लेकर चेम्बर ने यह कदम उठाया है। सूत्रों ने पीटीआई को बताया, जनवरी में पदभार संभालने के बाद यह बम्बावाले की पहली कराची यात्रा थी तथा उन्हें कार्यक्रम रद्द होने के बारे में Сसमारोह से महज आधे घंटे पहले सूचना दी गयी। इस कार्यक्रम का न्योता उन्हें कुछ सप्ताह पहले मिला था, और उन्होंने उसे स्वीकार भी किया था।Т आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द करने का तत्काल कोई कारण नहीं बताया। हालांकि भारतीय अधिकारियों का मानना है कि कश्मीर में पाकिस्तान के हस्तक्षेप पर बम्बावाले के कल के बयान से Сयहां पाकिस्तानी अधिकारी नाराज हो गए, जिसके कारण यह रद्द हुआ।Т उच्चायुक्त ने कहा था कि कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला बताते हुए उसमें पाकिस्तानी हस्तक्षेप की बात कही थी। अधिकारियों ने जोर देकर कहा, Сआयोजकों की ओर से यह बहुत असम्मानीय बात है।Т कराची काउंसिल ऑन फॉरेन अफेयर्स की ओर से कल आयोजित संवाद सत्र में बम्बावाले ने कश्मीर में पाकिस्तान के हस्तक्षेप को लेकर उसपर कटाक्ष करते हुए कहा था कि शीशे के घरों में रहने वालों को दूसरों पर पत्थर नहीं मारना चाहिए। उन्होंने कहा था, Сभारत और पाकिस्तान दोनों में परेशानियां हैं, और आपको (पाकिस्तान) दूसरे देशों की समस्याओं में हस्तक्षेप करने की बजाए अपनी दिक्कतें सुलझानी चाहिए।Т
|