Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
सरकार ने इंटरनेट प्रसारण को कॉपीराइट कानून में किया शामिल

सरकार ने इंटरनेट प्रसारण को कॉपीराइट कानून के तहत शामिल करने का फैसला किया है। इस कदम से संगीत मनोरंजन उद्योग को फायदा होगा। पूर्व के प्रावधानों के तहत प्रसारण में मुख्य रूप से रेडियो, टीवी आते थे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
स्वर्ण पदक में नहीं बदलेगा योगेश्वर दत्त का कांस्य

योगेश्वर दत्त का लंदन ओलंपिक खेलों का कांस्य पदक स्वर्ण पदक में नहीं बदलेगा क्योंकि यूनाईटेड विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने आज स्पष्ट किया कि पुरूष 60 किग्रा फ्रीस्टाइल में शीर्ष पर रहे तोग्रुल असगारोव कभी प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पाजीटिव नहीं पाए गए।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ऑस्‍ट्रेलिया ने बनाया टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर, ग्‍लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी

सलामी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के नाबाद 145 रन की बदौलत आस्ट्रेलिया ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां श्रीलंका को 85 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

मैक्सवेल ने 65 गेंद में 14 चौकों और नौ छक्कों की मदद से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली जिससे आस्ट्रेलिया ने रिकार्ड तीन विकेट पर 263 रन बनाए। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कैटरीना, सिद्धार्थ को एयर इंडिया के विमान में सफर से रोका गया!

एयर इंडिया के अधिकारियों ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को मुंबई जाने वाली उनकी निर्धारित उड़ान में कथित तौर पर चढ़ने नहीं दिया।

दोनों कथित रूप से यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म का प्रचार कर रहे थे

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अजय देवगन द्वारा निर्मित पार्च्ड 23 सितंबर को होगी प्रदर्शित

अभिनेता-फिल्म निर्माता अजय देवगन के प्रोडक्शन की नवीनतम कड़ी पार्च्ड 23 सितंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
G-20 में मोदी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना- बोले- 'दक्षिण एशिया में एक देश आतंक के एजेंट फैला रहा है'

पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि दक्षिण एशिया में एक अकेला देश आतंक के एजेंट फैला रहा है और उन्होंने जी-20 नेताओं से कहा कि आतंकवाद का प्रायोजन करने वालों को प्रतिबंधित और अलग-थलग किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री के इस बयान के ठीक बाद जी-20 के सदस्य देशों ने आतंकवाद की पुरजोर निंदा की और आतंकवाद के वित्तपोषण के सभी स्रोतों, तकनीकों और माध्यमों से निपटने का संकल्प लिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
केजरीवाल के सहयोगियों के जेल जाने से अन्ना हजारे दुखी

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि वह यह देखकर बहुत दुखी हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुछ सहयोगी जेल जा रहे हैं जबकि कुछ अन्य धोखाधड़ी में लिप्त हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राहुल गांधी आज देवरिया से शुरू करेंगे किसान यात्रा

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता से पार्टी के 27 साल के वनवास को समाप्त करने के लिए जी जान से जुटी कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को पूर्वांचल के देवरिया जिले से किसान यात्रा पर निकल रहे हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
PM मोदी ने एरदोगान के समक्ष NSG और ओलांद संग पनडुब्बी लीक मुद्दा उठाया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समूह 20 की शिखर बैठक से इतर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यप एरदोगान के साथ भारत के एनएसजी सदस्यता के प्रयासों का मुद्दा उठाया और साथ ही फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रास्वां ओलांद के साथ इंडियन स्कोर्पिन पनडुब्बी के गोपनीय आंकड़ों के लीक होने के मुद्दे पर चर्चा की।

इस पूर्वी चीनी शहर में शिखर बैठक के अंतिम दिन मोदी ने एरदोगान और ओलांद से अलग-अलग मुलाकात की। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
PM मोदी ने जी20 समूह से कहा- आर्थिक अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह खत्म करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्यधिक बैंकिंग गोपनीयता खत्म करने के लिए जी20 के सदस्य देशों का आह्वान करते हुए आज साफ किया कि प्रभावी वित्तीय संचालन के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ पहल करने के वास्ते पूर्ण प्रतिबद्धता और आर्थिक अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह खत्म करने की जरूरत है। चीन के पूर्वी भाग में स्थित इस शहर में आयोजित जी20 सम्मेलन के दूसरे दिन मोदी ने अपने भाषण में कहा कि प्रभावी वित्तीय संचालन के लिए भ्रष्टाचार, कालाधन और करचोरी से निपटना महत्वपूर्ण है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 210 of 245
  Prev   205   206   207   208   209   210     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links