Visitors online: 002

कैटरीना, सिद्धार्थ को एयर इंडिया के विमान में सफर से रोका गया!

Home » Headlines

एयर इंडिया के अधिकारियों ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को मुंबई जाने वाली उनकी निर्धारित उड़ान में कथित तौर पर चढ़ने नहीं दिया।

दोनों कथित रूप से यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म का प्रचार कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने उड़ान में सवार होने में देरी की जिस वजह से उन्हें विमान में चढ़ने नहीं दिया गया। दोनों कलाकारों ने हवाई अड्डे पहुंचने के बाद मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-317 में सवार होने के लिए अपना बोर्डिंग पास ले लिया।

अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा जांच के बाद दोनों अपनी आगामी फिल्म Сबार बार देखोТ के प्रचार के लिए हवाई अड्डे के ड्यूटी फ्री क्षेत्र में प्रशंसकों से मिलने लगे। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने दोनों से रात 9 बजकर 40 मिनट पर रवाना होने वाली उनकी उड़ान में सवार होने को कहा लेकिन दोनों देरी करते रहे।

सूत्रों ने कहा कि दूसरे यात्रियों के रवानगी में देरी को लेकर शिकायत करने के साथ आखिरकार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर एयरलाइन ने दोनों को विमान में सवार नहीं करने का फैसला किया। हालांकि एयर इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि दोनों कलाकारों को विमान से सवार होने से नहीं रोका गया क्योंकि उनके पास बोर्डिंग पास थे बल्कि Сउन्होंने खुद सफर नहीं करने का फैसला किया।Т


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links