Visitors online: 001

फिलिपीन में बाजार में बम विस्फोट

Home » Headlines

फिलिपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूटेर्ट के दक्षिणी गृह नगर दावाओ में आज रात भीड़ भरे बाजार में एक बम विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए।अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

दावाओ शहर के मध्य में स्थित बाजार में स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे से कुछ पहले हुए विस्फोट के बाद प्लास्टिक की टेबल कुर्सियों के मलबे के साथ सड़क पर क्षतविक्षत शव बिखरे नजर आए।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता मार्टिन अंदानार ने बताया कि विस्फोट आईईडी से किया गया। उन्होंने संदेह जताया कि विस्फोट के पीछे मादक पदार्थ के कारोबारियों का हाथ हो सकता है जो अपराध तथा इस्लामिक उग्रवादियों के खिलाफ ड्यूटेर्टे के अभियान का विरोध कर रहे हैं।शहर की पुलिस प्रवक्ता कैथरीन देला रे ने 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में करीब 60 लोग घायल हुए हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links