Visitors online: 001

सिद्धू ने आप को दिया झटका, 'आवाज-ए-पंजाब' नाम का नया मोर्चा बनाया

Home » Headlines

हाल में राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने वाले पूर्व भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल होने के उसके प्रलोभन को खारिज करते हुए अपने खुद के राजनीतिक दल Сआवाज ए पंजाबТ का गठन करने का फैसला किया है। वह अकाली दल के निष्कासित नेताओं के साथ मिलकर नये दल का गठन करेंगे। हाल में अकाली दल से निलंबित किए गए परगट सिंह ने कहा, Сहमने पंजाब को बर्बाद करने वाली सभी ताकतों से लड़ने के लिए नये मोर्चे के गठन का फैसला किया है। अगले तीन-चार दिन में किसी जगह पर नये मोर्चे से जुड़ी औपचारिक घोषणा की जाएगी, और इस बारे में जल्द ही फैसला किया जाएगा।Т

सूत्रों ने कहा कि आप के साथ बातचीत СनाकामТ होने के बाद सिद्धू ने समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर दल के गठन का फैसला किया और जालंधर के निलंबित अकाली विधायक परगट सिंह तथा लुधियाना के बैंस बंधुओं - समरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस के साथ एक बैठक की। बैंस बंधु निर्दलीय विधायक हैं।

नवजोत कौर सिद्धू ने विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि परगट सिंह, बैंस बंधु, कांग्रेस के पूर्व विधायक रमनजीत सिक्की जैसे 'अच्छे लोग' एक साथ एक प्लेटफार्म पर आते हैं तो सिद्धू दंपती वहां मजबूती से खड़ा दिखेगा।

गौरतलब है कि बीजेपी से नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्‍यसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया था। सिद्धू इससे पहले अमृतसर लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। गौरतलब है कि राज्‍यसभा सदस्‍यता से इस्‍तीफा देने के पहले नवजोत के बीजेपी के साथ रिश्‍तों में असहजता आ गई थी।

सत्तारूढ़ अकाली-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देकर पंजाब में चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबला बनाने वाली आप इस घटनाक्रम से स्तब्ध है क्योंकि भाजपा छोड़ने के बाद सिद्धू के पार्टी में शामिल होने के लिए बातचीत चल रही थी।दरअसल प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्‍व वाली पंजाब सरकार के खिलाफ सिद्धू बेहद मुखर थे और इस सरकार में सहयोगी अपनी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा रहे थे।

पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी आलाकमान ने सिद्धू को राज्‍यसभा सदस्‍यता देकर संतुष्‍ट करने का प्रयास किया था। लेकिन राज्‍यसभा से इस्‍तीफा देकर उन्‍होंने बड़ा धमाका कर डाला।

लुधियाना दक्षिण के निर्दलीय विधायक बलविंदर बैंस ने कहा, Сहमने संयुक्त रूप से आवाज ए पंजाब नाम के एक नये मंच का गठन किया है। यह पूछे जाने पर कि दल के गठन का फैसला कब किया गया, बैंस ने कहा कि वह, उनके भाई और परगट सिंह बुधवार को दिल्ली में सिद्धू के घर पर मिले थे।

उन्होंने कहा, Сहमारा साथ आने के पीछे मुख्य इरादा पंजाब को मादक पदार्थ की समस्या, राज्य में सक्रिय माफिया तंत्र से बचाना है।Т राज्य संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर को हटाए जाने के बाद से आप पहले ही पंजाब में आतंरिक कलह से जूझ रही है।

यह पूछे जाने पर कि इससे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की उम्मीदों को झटका लगा है, पंजाब के आप नेता हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा, Сआम आदमी पार्टी किसी व्यक्ति पर नहीं बल्कि विचारधारा पर आधारित है। लोग हमारे साथ हैं।Т 

बीजेपी नेतृत्‍व पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा था कि चार इलेक्शन जीतने के बाद राज्यसभा सीट देकर कहा जाता है कि सिद्धू पंजाब से दूर रहो, लेकिन पंछी भी शाम को घोंसले में लौटता है। राष्ट्रभक्त पक्षी भी अपने पेड़ नहीं छोड़ते।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links