|
| रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मौजूदा दूरसंचार सेवा कंपनियों से कहा है कि वे रिलायंस जियो के नेटवर्क से उत्पन्न कॉल को अपने नेटवर्क ग्राहकों से जुड़ने (इंटरकनेक्ट) की सुविधा प्रदान करने की अपनी जिम्मेदारी पूरी करें और इसमें कोई विलम्ब न करें। अंबानी ने कहा कि पिछले सप्ताह आर-जियो के ग्राहकों के पांच करोड़ कॉल इंटरकनेक्ट की परेशानी के कारण विफल हो गए। अंबानी ने कहा, Сपिछले हफ्ते जियो के ग्राहकों के पांच करोड़ कॉल अन्य नेटवर्कों से जुड़ने में असफल रहे क्योंकि उन्हें मौजूदा सेवाप्रदाताओं द्वारा उनके नेटवर्क से जुड़ने की सुविधा (पॉइंट ऑफ इंटरकनेक्शन) पर्याप्त रूप से नहीं दी गई। सेवाप्रदाताओं को अपने दायित्व का बिना किसी देरी के पालन करना चाहिए ताकि कोई भी जियो का ग्राहक परेशान नहीं हो।Т उन्होंने कहा कि सेवाप्रदाताओं का एक और दायित्व भी है कि वह ग्राहकों को मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी का प्रयोग कर जियो पर स्थानांतरण लेने के अधिकार से वंचित नहीं करें। रिलायंस जियो का मौजूदा सेवाप्रदाताओं पर आरोप है कि वह उसकी परीक्षण सेवा के दौरान पर्याप्त मात्रा में अपने नेटवर्क से जुड़ने की सुविधा नहीं दे रहे हैं। जबकि मौजूदा सेवाप्रदाताओं (सीओएआई) का कहना है कि जियो का परीक्षण नियमों की अनदेखी करने का एक प्रयास है।
|