Visitors online: 002

पाक को जम्मू कश्मीर पर टिप्पणी करने का हक नहीं : भारत

Home » Headlines

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र को एक और पत्र लिखे जाने को खारिज करते हुए भारत ने आज कहा कि ऐसा करने से यह सच्चाई नहीं बदलेगी कि इस्लामाबाद ने जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्से को गैरकानूनी तरीके से तथा जबरन अपने कब्जे में कर रखा है और उसे घाटी के अंदरूनी हालात पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए 22 सांसदों को विशेष दूत के तौर पर भेजने के पाकिस्तान के फैसले की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा होता कि एक दूत को सही संदेश के साथ सही देश भेजा जाता। उनका संकेत था कि इस्लामाबाद को सीमा पार से जारी आंतकवाद पर चर्चा करने के लिए एक प्रतिनिधि भेजना चाहिए।

उन्होंने कहा, Сवह जितने चाहें, उतने पत्र लिख सकते हैं लेकिन इससे वास्तविकता नहीं बदलेगी। वास्तविकता यही है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्से पर पाकिस्तान का गैरकानूनी तथा जबरन कब्जा है।Т स्वरूप ने कहा, Сजहां तक जम्मू कश्मीर के अंदरूनी हालात का सवाल है तो हम मानते हैं कि पाकिस्तान को इस पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है और हम इससे निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।Т 

संवाददाताओं ने उनसे नवाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को एक माह में दूसरी बार पत्र लिख कर हस्तक्षेप करने की मांग किए जाने के बारे में पूछा था। नवाज ने बान की मून से एक तथ्यान्वेषी मिशन को जम्मू कश्मीर भेज कर घाटी में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन की जांच करने की मांग की है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links