Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
पीएम नरेंद्र मोदी से आज मिलेंगी जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती

हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहानी वानी के मारे माने के बाद 48 दिनों से कश्मीर में चल रही अशांति के बीच जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर घाटी में हालात पर चर्चा करेंगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सीमाओं के पास भारत के ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती के फैसले से तिलमिलाया चीन, कहा, 'कदम शांति के विपरीत'

चीनी सेना ने आज कहा कि सीमावर्ती इलाकों में शांति एवं स्थिरता को कायम रखने के लिए दोनों देशों के बीच बनी आमराय के उलट भारत को कुछ नहीं करना चाहिए। चीन सीमा पर ब्रह्मोस मिसाइल तैनात किए जाने की खबरों के मद्देनजर यह टिप्पणी आई है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कश्मीर घाटी की अर्थव्यवस्था को 49 दिन में 6,400 करोड़ रुपए का नुकसान

कश्मीर में अशांति से घाटी की अर्थव्यवस्था को 6,400 रुपए का भारी-भरकम नुकसान हुआ है जबकि कर्फ्यू और अलगावादियों द्वारा बुलाई गई हड़ताल के कारण कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अगले तीन ओलंपिक के लिए PM मोदी ने की कार्यबल गठन की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में घोषणा की कि 2020, 2024 और 2028 में होने वाले अगले तीन ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों के प्रभावी प्रतिनिधित्व के उद्देश्य से विस्तृत कार्य योजना बनाने के लिए कार्यबल का गठन किया जाएगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आतंकियों के सुरक्षित पनाहगाह पर पाक को अमेरिका ने फिर लताड़ा

अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह यह सुनिश्चित करे कि देश में आतंकवादियों के लिए कोई सुरक्षित पनाहगाह नहीं हो। अमेरिका ने साथ ही जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादी समूहों के बीच उनके एजेंडा या सम्बद्धता के आधार पर अंतर नहीं करना चाहिए।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बिग बी को पछाड़ पीएम मोदी बने सबसे ज्यादा ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले भारतीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय बन गए हैं। इस सोशल मीडिया पर 25 अगस्त तक मोदी के 2.21 करोड़ फॉलोवर्स हैं, जबकि बिग बी के फॉलोवर्स की संख्या दो करोड़ है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सहारा प्रमुख ने सुप्रीम कोर्ट में की 300 करोड़ बैंक गारंटी भुगतान की पेशकश

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने आज उच्चतम न्यायालय में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को 300 करोड़ रपये का अतिरिक्त भुगतान करने की पेशकश की लेकिन कहा है कि इस राशि को उनकी तरफ से बैंक गारंटी के रूप में समायोजित किया जाना चाहिये।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेरिका में क्रिकेट का आयोजन नयी शुरूआत होगी: अनिल कुंबले

भारतीय कोच अनिल कुंबले यहां सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क स्टेडियम की सुविधाओं से काफी प्रभावित हैं, जो आईसीसी द्वारा प्रमाणित एकमात्र वनडे क्रिकेट स्टेडियम है। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच अमेरिका में क्रिकेट आरंभ होने की एक Сनयी शुरूआतТ है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत, वेस्टइंडीज से हारा तो टी20 रैंकिंग में नीचे खिसक जाएगा

भारतीय टीम 27 और 28 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज में अगर दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज से 0-2 से हार गयी तो वह आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान गंवा देगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शाहरूख, अक्षय सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाले अभिनेताओं में शुमार

फोर्ब्स पत्रिका ने 2016 की अपनी सूची में बॉलीवुड सितारे शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार को दुनिया के सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाले सितारों में शुमार किया है और इनका पारिश्रमिक हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ब्रैड पिट के बराबर है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 219 of 245
  Prev   214   215   216   217   218   219     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links