Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण कर इसरो ने रचा इतिहास

भारत ने रविवार सुबह स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण करते हुए इतिहास रच दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, यह मिशन सफल रहा। इस दौरान दो स्क्रैमजेट इंजनों का परीक्षण किया गया। इस परीक्षण को लेकर अंतिम जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
'मन की बात': कश्मीर के लोगों की तरफ PM ने फिर बढ़ाया हाथ, बोले- 'एकता और ममता' समस्या हल करने का मूल मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्यार और एकता को कश्मीर समस्या के समाधान के लिए मूल मंत्र बताया और बच्चों को अशांति पैदा करने के लिए उकसाने वालों पर यह कहते हुए नाराजगी जाहिर की कि एक न एक दिन उन लोगों को इन बेकसूर बच्चों को जवाब देना ही होगा। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तृप्ति देसाई ने हाजी अली दरगाह में चादर चढ़ाई

बम्बई उच्च न्यायालय द्वारा हाजी अली दरगाह में मजार के पास महिलाओं के प्रवेश पर रोक हटाने के दो दिन बाद भूमाता ब्रिगेड की कार्यकर्ता तृप्ति देसाई रविवार को दरगाह पहुंचीं और एक चादर चढ़ायी। तृप्ति ने साथ ही घोषणा की कि अब वह केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के पूजा के अधिकार के लिए संघर्ष करेंगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अहम साजोसामान समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे भारत-अमेरिका, पर्रिकर US रवाना

भारत और अमेरिका इस हफ्ते एक मुख्य साजो सामान समझौता पर हस्ताक्षर करने वाले हैं जो दोनों सेनाओं को एक दूसरे की चीजों और आधार का इस्तेमाल करने तथा आपूर्ति करने में सक्षम बनाएगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हिन्दुत्व की विचारधारा किसी के विरोध में नहीं : मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन मधुकर राव भागवत ने कतिपय राजनीतिक दलों द्वारा संघ के सांप्रदायिक होने के आरोपों के बीच स्पष्ट किया है कि हिन्दुत्व की विचारधारा किसी के विरोध में नहीं है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जैन मुनि पर विवादित ट्वीट मामले में विशाल डडलानी और पूनावाल के खिलाफ केस दर्ज

मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन विशाल डडलानी ट्विटर पर जैन मुनि पर टिप्पणी करने के बाद मुश्किल में पड़ गए हैं और विवादों में घिरे गायक विशाल डडलानी ने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति सुजुकी

देश के यात्री वाहन बाजार में मारुति सुजुकी इंडिया टॉप पर बनी हुई है। जुलाई बाजार में सबसे लोकप्रिय रहे 10 में से 7 मॉडल इसीके हैं जिनमें इसकी स्पोट्स यूनिटिलिटी विटारा ब्रेजा भी शामिल है जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
वेस्टइंडीज ने सीरीज 1-0 से जीती, बारिश की भेंट चढ़ा दूसरा टी-20

अमित मिश्रा और रविचंद्रन अश्विन के फिरकी के जादू से भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां वेस्टइंडीज को 143 रन पर ढेर कर दिया लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया जिससे कैरेबियाई टीम ने दो मैचों की श्रृंखला 1-0 से जीत ली।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अभिनेत्री शर्मिला टैगोर समेत 3 लोग BCCC के सदस्य नियुक्त

फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, थिएटर कार्यकर्ता अरुधंति नाग और फिल्म अध्ययन से जुड़ी शिक्षाविद इरा भास्कर को ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कम्प्लेंट्स काउंसिल (बीसीसीसी) के नये सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
'ऑस्ट्रेलियाई सरकार को स्कॉर्पीन पनडुब्बी का डेटा डिस्क सौंपेगा व्हिस्लब्लोवर'

स्कॉर्पिन दस्तावेज लीक मामले का Сव्हिस्लब्लोवरТ हजारों पृष्ठों के डेटा का डिस्क सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई सरकार को सौंपेगा। समाचार पत्र Сद ऑस्ट्रेलियनТ ने आज यह जानकारी दी। अखबार के अनुसार इस अनाम व्हिस्लब्लोवर की पहचान से ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी पहले ही अवगत हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 218 of 245
  Prev   213   214   215   216   217   218     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links