Visitors online: 009

Latest Headlines

Home » Headlines
ब्राजील की राष्ट्रपति राउसेफ को सीनेट ने उनके पद से हटाया

ब्राजील की सीनेट ने राष्ट्रपति डिल्मा राउसेफ को उनके पद से हटाने के पक्ष में आज मतदान किया जो लातिन अमेरिका के इस सबसे बड़े देश में सालभर से जारी संघर्ष का चरमोत्कर्ष है। वैसे राउसेफ का जाना व्यापक रूप से संभावित लग रहा है लेकिन यह फैसला एक बड़े राजनीतिक संघर्ष में एक अहम अध्याय माना जा रहा है और इसकी समाप्ति अभी दूर लग रही है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
'ब्रेक्जिट' का मतलब 'ब्रेक्जिट' है, पीछे नहीं हटेगा ब्रिटेन : टेरेसा मे

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने आज कहा कि Сब्रेक्जिटТ का मतलब Сब्रेक्जिटТ है। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर होने के विषय पर अपने मंत्रियों के साथ उनकी एक बैठक हुई और उन्होंने कैबिनेट में मतभेद की खबरों के बीच दूसरे जनमत संग्रह से इनकार किया है। प्रधानमंत्री ने कैबिनेट की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
СअकीराТ मेरे करियर के सही वक्त पर आई है : सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा आगामी फिल्म СअकीराТ में मुक्केबाजी करती और जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म उनके करियर के सही वक्त पर आई है क्योंकि वह एक कलाकार के रूप में अपनी सीमाएं बढ़ाना चाहती हैं। इस फिल्म को एआर मुर्गदास ने निर्देशित किया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आईओए के जरिये रियो के ओलंपियनों को पैसा देंगे सलमान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले हर भारतीय खिलाड़ी को एक लाख एक हजार रूपये देने का अपना वादा निभाते हुए भारतीय ओलंपिक संघ से खिलाड़ियों का ब्यौरा मंगवाया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मैं भाग्यशाली था कि पढ़ाई में अच्छा नहीं था :- पुलेला गोपीचंद बोले

साइना नेहवाल और पीवी सिंधू के ओलंपिक खेलों में लगातार मार्गदर्शन करने वाले मुख्य बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि वह भाग्यशाली थे कि पढ़ाई में अच्छे नहीं थे और आईआईटी परीक्षा पास नहीं कर पाने से उनके सफल खिलाड़ी बनने का रास्ता खुल गया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एंडी मरे और सेरेना विलियम्स अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

एंडी मरे और सेरेना विलियम्स ने आज यहां एकतरफा मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। सेरेना ने दुनिया की 29वें नंबर की खिलाड़ी रूस की एकाटेरिना मकारोवा को 6-3, 6-3 से हराया। पिछले कुछ समय से बायें कंधे को लेकर परेशान रही सेरेना आज बिलकुल भी दिक्कत में नहीं लगी और उन्होंने 63 मिनट चले मुकाबले में एक दर्जन ऐस लगाने के अलावा 27 विनर भी लगाए।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गुजरात: पीएम मोदी ने साउनी परियोजना का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जामनगर में सिंचाई परियोजना के लिए सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस योजना से सौराष्ट्र के 116 छोटे बड़ें जलाशयों को भरा जाएगा। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से आने वाले कई सालों तक सौराष्ट्र में पानी की समस्या नहीं होगी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
न्यूनतम मजदूरी अब होगी 350 रुपए, केंद्रीय कर्मचारियों को 2 साल का बोनस भी देगी सरकार

श्रमिक संगठनों को आगामी 2 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल पर जाने से रोकने के लिए सरकार ने न्यूनतम मजदूरी और बोनस पर सलाहकार बोर्ड की सिफारिशों को मंगलवार को स्वीकार कर लिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
उप-राज्यपाल ने केजरीवाल सरकार की 400 फाइलों की जांच के लिए समिति बनाई

दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग ने अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से फैसले लेने में हुई Сगलतियों और अनियमितताओंТ वाली करीब 400 फाइलों की जांच के लिए तीन सदस्यों की एक समिति का आज गठन किया। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सुषमा ने दी पाकिस्तान को चेतावनी, कहा-मुंबई, पठानकोट के आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करे पाक

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को अपने अमेरिकी समकक्ष जॉन केरी को पाकिस्तान से पैदा होने वाले आतंकवाद के बारे में बताया और कहा कि आतंकवाद से लड़ने में दोहरे मानदंड नहीं हो सकते। मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सुषमा ने कहा कि पाकिस्तान को लश्कर, जैश और डी-कंपनी को मुहैया कराई गयी सुरक्षित पनाहगाहों को हटा लेना चाहिए। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 215 of 245
  Prev   210   211   212   213   214   215     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links