Visitors online: 002

बिग बी को पछाड़ पीएम मोदी बने सबसे ज्यादा ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले भारतीय

Home » Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय बन गए हैं। इस सोशल मीडिया पर 25 अगस्त तक मोदी के 2.21 करोड़ फॉलोवर्स हैं, जबकि बिग बी के फॉलोवर्स की संख्या दो करोड़ है।

जनवरी में मोदी ने ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान को पीछे छोड़ दिया था। शाखरूख फिलहाल ट्विटर पर तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं। मोदी 2009 से ट्विटर पर सक्रिय हैं और वेबसाइट के अनुसार, दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस मामले में पहले स्थान पर हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links