Visitors online: 001

पीएम नरेंद्र मोदी से आज मिलेंगी जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती

Home » Headlines

हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहानी वानी के मारे माने के बाद 48 दिनों से कश्मीर में चल रही अशांति के बीच जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर घाटी में हालात पर चर्चा करेंगी। यह मुलाकात उस वक्त होने जा रही है कि जब केंद्र की ओर से मुख्यमंत्री को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि वह राज्य में बढ़ती अशांति पर नियंत्रण करें।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हिंसा के दौर पर विराम लगाने के लिए महबूबा को कुछ चीजों के बारे में स्पष्ट तौर पर बता दिया गया है। राज्य में हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते आठ जुलाई को घाटी में अशांति की शुरुआत होने के बाद मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच पहली बार मुलाकात होने जा रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाले राज्य के विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की थी।

इस बैठक के बाद मोदी ने कश्मीर की स्थिति को लेकर Сगहरी चिंता और दुख व्यक्तТ किया था और जम्मू-कश्मीर की समस्या का एक Сस्थायी और दीर्घकालिकТ समाधान तलाशने के लिए सभी राजनीतिक दलों से एक साथ मिल कर काम करने का आह्वान किया था। बीते आठ जुलाई को बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में हिंसक प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया था। महबूबा ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई का बचाव किया था।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links