Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
पंपोर में CRPF काफिले पर हमले के पीछे पीछे लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद के दामाद का हाथ: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया गया है कि 25 जून को कश्मीर के पंपोर में जो सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था उसके पीछे लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद के दामाद खालिद वालीद का हाथ था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आज पुणे से करेंगे प्रधानमंत्री मोदी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का शुभारंभ

देश के 20 स्मार्ट शहरों में विभिन्न योजनाओं का कार्यान्वयन शनिवार से शुरू होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे में 14 परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे जबकि 68 अन्य परियोजनाओं का प्रारंभ देश के अन्य हिस्सों में होगा और इन पर कुल 1770 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यूरोपीय संघ से अलग हुआ ब्रिटेन, डेविड कैमरन ने की इस्तीफे की घोषणा

ब्रिटेन में यूरोपीय संघ (ईयू) को लेकर हुये एतिहासिक जनमत संग्रह में हार के बाद प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने शुक्रवार को अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। ब्रिटेन ने 28 देशों के संगठन यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर निकलने (ब्रेक्जिट) के पक्ष में मतदान किया है। कैमरन ब्रिटेन के ईयू में बने रहने के पक्ष में थे। इस फैसले से जहां एक तरफ वैश्विक बाजारों में उठापटक की स्थिति रही वहीं ईयू से अलग होने के बाद ब्रिटेन में आव्रजन और अन्य मुद्दों पर भी सवाल उठने लगे हैं।जनमत संग्रह में ईयू से अलग होने के पक्ष में 51.9 प्रतिशत मत पड़े। हालांकि, कैमरन ने ईयू में बने रहने के पक्ष में काफी सक्रियता के साथ प्रचार किया था। इससे कंजर्वेटिव पार्टी के प्रधानमंत्री के सत्ता में बने रहने को लेकर भी सवाल उठने लगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इन दिनों मेरा कम बोलना ही ठीक रहेगा : सलमान खान

सलमान खान ने Сबलात्कार टिप्पणीТ विवाद पर चुप्पी साधे रखी और मजाक के लहजे में कहा कि उन्हें कम बोलना चाहिए क्योंकि इन दिनों वह जो कहते हैं उसकी गलत व्याख्या की जाती है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
चीन में भारी बारिश से तबाही

चीन में स्थित जियांग्सू प्रांत में भारी बारिश के कारण 98 लोगों की जान चली गई और 800 से अधिक घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी की खबर में कहा गया है कि बारिश, ओले और तूफान के कारण यानचेंग शहर में जनजीवन बाधित हो गया और कई मकान ध्वस्त हो गए हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फिर आ रहा है Сशक्तिमानТ,

नब्बे के दशक का लोकप्रिय सुपरहीरो Сशक्तिमानТ एक बार फिर छोटे परदे पर वापसी करने जा रहा है और अभिनेता मुकेश खन्ना का कहना है कि नये सीजन में इस किरदार के असाधारण शक्तियां हासिल करने का सफर दिखाया जाएगा।

मुकेश खन्ना फिर से शक्तिमान का किरदार निभाएंगे। उन्होंने इसके लिए करीब आठ किलो वजन घटाया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अनिल कुंबले बने टीम इंडिया के नये मुख्य कोच , बीसीसीआई चीफ अनुराग ठाकुर ने किया ऐलान

फिरकी के जादूगर और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को एक साल के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है जिससे इस पद को लेकर पिछले लंबे समय से लगाई जा रही अटकलबाजियों पर भी विराम लग गया। 

कुंबले अगले महीने भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे से ही नई जिम्मेदारी संभालनी होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को यह घोषणा की। पूर्व लेग स्पिनर को पूर्व टीम निदेशक रवि शास्त्री, ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी और स्टुअर्ट लॉ पर तरजीह दी गई है। कुंबले का चयन बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति की सिफारिश पर किया गया है जिसमें इस लेग स्पिनर के तीन पूर्व साथी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल थे। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ब्रिटेन का अलग होना लगभग तय, काउंटिंग जारी...

यूके यूरोपियन यूनियन (EU) का हिस्सा रहेगा या नहीं, इसके लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इससे ठीक पहले ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरन ने लोगों से अपील की है कि वे EU में रहने के लिए ही वोट करें। कहा कि अगर गलत तरीके से EU से अलग हुए तो हमारी इकोनॉमी खतरे में पड़ जाएगी। अगर इंडियन इकोनॉमी के लिहाज से देखें तो इसके काफी मायने हैं। ब्रिटेन में 800 इंडियन कंपनियां हैं। यूके के ईयू से बाहर होने पर इनके कारोबार पर असर पड़ेगा, क्योंकि इसमें ज्यादातर यहां रहकर ओपन यूरोपियन मार्केट में बिजनेस करती हैं। ये ब्रिटेन में 1.1 लाख लोगों को इम्प्लॉइमेंट देती हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
NSG सदस्‍यता के लिए आज ताशकंद में शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

दक्षि‍ण कोरिया के सोल में एनसीजी का पूर्ण सत्र शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ताशकंद रवाना होंगे, वहीं शंघाई सहयोग संगठन में एंट्री के बहाने चीन के राष्ट्रपति शी जिंगपिंग से उनकी मुलाकात भी होगी. दोनों नेताओं के बीच एनसीजी को लेकर बातचीत हो सकती है.

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मुख्तार अंसारी की पार्टी ने सपा से मिलाया हाथ, कभी CM अखिलेश ने किया था विरोध

उत्तर प्रदेश की सियासत में आज की बड़ी खबर है। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी में विलय होना। मुख्तार अंसारी तो अभी जेल में है, और उनकी पार्टी के अध्यक्ष मुख्तार के बाई अफजाल अंसारी हैं। जिन्होंने आज अपनी पार्टी का विलय समाजवादी पार्टी में करा दिया है। आपको बता दें मुख्तार अंसारी की पार्टी के अभी दो विधायक हैं। मुख्तार के कौमी एकता दल का प्रभाव बनारस और आस पास के जिलों में है।

यहां ये भी आपको याद दिला दें कि 2012 के चुनावों से पहले जब आपराधिक बैकग्राउंड वाले डी पी यादव समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे तो अखिलेश यादव ने विरोध किया था। लेकिन अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने मुख्तार अंसारी से हाथ मिला लिया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 242 of 245
  Prev   237   238   239   240   241   242     Next
 

рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links