Visitors online: 002

पंपोर में CRPF काफिले पर हमले के पीछे पीछे लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद के दामाद का हाथ: रिपोर्ट

Home » Headlines

एक रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया गया है कि 25 जून को कश्मीर के पंपोर में जो सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था उसके पीछे लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद के दामाद खालिद वालीद का हाथ था।अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक खालिद के दो सहयोगी हंजला अदनान और साजिद जट ने आतंकवादियों को दिशा-निर्देश दिए और दूसरी तरफ दक्षिण कश्मीर का लश्कर कमांडर अबू दुजाना ने स्थानीय लोगों को साजो-सामान उपलब्ध करवाया। रिपोर्ट के मुताबिक इंटेलिजेंस एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस को इस बाबत ऐसे विश्वसनीय सबूत मिले है जिससे यह साबित होता है कि शनिवार को हुए पंपोर हमले में पाकिस्तान सीधे तौर पर शामिल था और हमले में खालिद वालीत का हाथ था।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को कहा कि सुरक्षाबलों की ओर से चूक हुई जिसकी वजह से दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, Сचूकें हुई हैं। एक दल जांच के लिए वहां गया है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार कीजिए। लेकिन यह पक्का है कि प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।Т

गौर हो कि कश्मीर के पंपोर में शनिवार को आतंकियों के घात लगाकर किए गए एक हमले में सीआरपीएफ के 8 जवान शहीद हो गए थे जबकि 24 जवान घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों पर यह हमला उस वक्त हुआ था जब वे अवंतिपुरा फायरिंग रेंज में अभ्यास करने के बाद लौट रहे थे। आतंकियों ने उसी दौरान बस पर घात लगाकर हमला किया। मुठभेड़ में 2 आतंकी भी ढेर हुए थे।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links