Visitors online: 002

जम्मू में BSF कैंप पहुंचे अक्षय, सैनिकों से बोले- मैं रील हीरो हूं, असली हीरो तो आप हैं

Home » Headlines

भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बने तनाव के बीच फिल्म बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से मिलने के लिए आज जम्मू के फ्रंटियर बीएसएफ मुख्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने पाक फायरिंग में शहीद जवान गुरनाम सिंह, जितेंद्र कुमार और सुशील कुमार को श्रदांजिल दी। साथ ही जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। जवानों से मिलने पहुंचे अक्षय के पडांल में पहुंचते ही 'भारत माता की जय' के नारे गुंजने लगे और जवान तिंरगा लहराने लगे।
 
अक्षय ने कहा कि वो खुद को भाग्‍यशाली महसूस कर रहे हैं, जो उन्‍हें सैनिकों से मिलने का मौका मिला है। अक्षय ने सैनिकों से मुलाकात कर उन्‍हें रीयल हीरो बताया। उन्‍होंने कहा, 'मैं फिल्मों का हीरो हूं, आप रियल हीरो हैं। मैंने खुद को हमेशा एक रील हीरो (फिल्‍म का हीरो) कहा है। देश के असली हीरो तो आपलोग हैं।'


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links