Visitors online: 003

एक ही जगह जमा हो सकेंगे सभी तरह के बिल , जल्द शुरू होगी 'भारत बिल पेमेंट' सर्विस

Home » Headlines

आपके लिए स्कूल फीस, पानी का बिल, म्युनिसिपैलिटी बिल, टेलिफोन बिल, मोबाइल बिल, क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट करना बहुत आसान होने वाला है। कंज्यूमर को अपने सभी तरह के यूटिलिटी बिल पेमेंट करने की सुविधा ऑनलाइन करने के साथ-साथ एटीएम, बिजनेस कॉरस्पॉडेंट सहित भारत बिल पेमेंट आउटलेट पर भी मिलेगी। यानी आप को अपने यूटिलिटी बिल का पेमेंट करने के लिए अलग-अलग कंपनियों की वेबसाइट और उनके आउटलेट पर नहीं जाना होगा। एनपीएसीआई (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ) जल्द ही भारत बिल पेमेंट शुरू करने जा रहा है। 45 कंपनियों के साथ हुआ समझौता।

भारत बिल पेमेंट सिस्टम को जुलाई के महीने में लांच करने के तैयारी है।

इसके लिए 38 बैंकों और 7 कंपनियों को पेमेंट लेने की मंजूरी मिल गई है। आरबीआई ने इन्हें मंजूरी दी है।

सभी प्रमुख बैंकों के साथ-साथ बिल डेस्क, टेक प्रोसेस, ऑक्सीकैश जैसी कंपनियां भारत बिल पेमेंट आउटलेट खोलेंगी।

कभी भी, कहीं भी पेमेंट की सुविधा

भारत बिल पेमेंट सिस्टम के लिए आरबीआई ने नवंबर 2014 में गाइडलाइन जारी की थी।

नए पेमेंट सिस्टम में कंज्यूमर कभी भी किसी भी सर्विस के लिए कहीं भी पेमेंट कर सकेगा।

इसके लिए आरबीआई ने एनीटाइम एनीवेयर की बात कहीं थी।

यानी कंज्यूमर को हर तरह के बिल पेमेंट सुविधा कभी भी और कहीं भी मिलेगी।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links