|
|
सैफ अली खान ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि उनकी गर्भवती पत्नी करीना कपूर ने अपने गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कराया था। ऐसी अफवाहें सुनने को मिली थीं कि करीना और सैफ ने अपने होनेवाले बच्चे का गुप्त रूप से लिंग परीक्षण कराया था और दोनों ने लंदन में अपने बच्चे के जन्म की योजना बनाई है।
हालांकि सैफ ने एक बयान में इस तरह की सभी अफवाहों को खारिज करते हुये कहा, "मैं सभी को बताना चाहता हूं कि हमें अभी भी अपने बच्चे के लिंग का पता नहीं है। हमारे बच्चे का जन्म लंदन में नहीं होने जा रहा है और बच्चे का नाम निश्चित तौर पर सैफीना नहीं रखा जाएगा।" इस वर्ष जुलाई में सैफ ने करीना कपूर के गर्भवती होने की घोषणा की थी। सैफ और करीना, अक्तूबर 2012 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।
|