|
|
मशहूर अभिनेता कमल हासन आज 62 वर्ष के हो गये लेकिन उनकी अपील पर प्रशंसक उनके जन्मदिन पर किसी तरह के समारोह का आयोजन नहीं करेंगे। अभिनेता ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से प्रशंसकों से जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की थी।
अभिनेता के जन्मदिन के एक सप्ताह पहले ही 13 वर्ष से उनकी साथी रहीं गौतमी तदमीमल्ला ने बिना कोई कारण बताये उनसे अलग होने की घोषणा की थी। अभिनेता के एक करीबी सहयोगी ने कहा कि ССविश्वरूपमТТ स्टार के प्रशंसकों द्वारा उनके जन्मदिन पर किसी तरह के समारोह का आयोजन नहीं किया जा रहा है। अभिनेता को बधाई देने वालों में उनकी बेटी श्रुति हासन भी शामिल हैं।
श्रुति ने ट्विटर पर लिखा, "मेरे प्रिय पिताजी को जन्मदिन मुबारक" हासन ने जयललिता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों से किसी तरह के समारोह का आयोजन नहीं करने के लिए कहा था।
|