Visitors online: 002

उपुल थरंगा करेंगे जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में श्रीलंका की अगुवाई

Home » Headlines

नियमित कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और उप कप्तान दिनेश चांदीमल की अनुपस्थिति में बायें हाथ के बल्लेबाज उपुल थरंगा को जिम्बाब्वे में होने वाली एक दिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला में श्रीलंका टीम का कप्तान नियुक्त किया गया, जिसमें तीसरी टीम वेस्टइंडीज होगी।
 
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने 31 वर्ष के अनुभवी थरंगा को 15 सदस्यीय टीम की अगुवाई की जिम्मेदारी दी जबकि कुशाल परेरा को आगामी श्रृंखला के लिये उप कप्तान चुना।
 
श्रीलंकाई टीम त्रिकोणीय श्रृंखला के 14 नवंबर को हरारे में होने वाले शुरूआती एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान जिम्बाब्वे से भिड़ेगी।
टीम इस प्रकार है:धनंजय डि सिल्वा, कुशाल परेरा, निरोशान डिकवेला, उपुल थरंगा :कप्तान:, कुशाल मेंडिस, शेहान जयसूर्या, असेला गुणरत्ने, सचिन पथिराणा, नुआन कुलशेखर, दासुन शनाका, नुआन प्रदीप, लाहिरू कुमार, सूरंगा लकमल, लक्षण संदाकन, जेफ्री वांदरसे। 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links