Visitors online: 002

फ्लैट का किराया चुकाने में विफल रहने के बाद दिवालिया घोषित हो सकती हैं लिंडसे लोहान

Home » Headlines

अभिनेत्री लिंडसे लोहान लंदन के 42 लाख डॉलर के फ्लैट का किराया भुगतान करने में विफल रही हैं जिसके बाद खबर है कि वह दीवालिया घोषित हो सकती हैं।
 
तीस साल की लिंडसे लोहान की संपत्ति के मालिक ने नाइट्सब्रिज क्षेत्र में 95,000 डॉलर का भुगतान करने की मांग की है और अगर वह राशि चुकाने में विफल रहती है तो वह उसे दीवालिया घोषित करने के लिए अदालत में याचिका दायर करेगा।
 
एश शोविज की रिपोर्ट के मुताबिक, सोलिसिटर "चाइल्ड एंड चाइल्ड" ने इस सिलसिले में लोहान को निजी तौर पर एक खत सौंपा है जिसमें उनके अगस्त तक छह महीने का किराया चुकाने के लिए कहा गया है। लोहान एक समय में दुनिया की सबसे अधिक मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री थी।
 
"मीन गर्ल्स" की अभिनेत्री को आठ नंबवर तक भुगतान करने का समय दिया गया है। 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links