Visitors online: 001

रास्‍ता हुआ साफ दिवाली पर रिलीज होगी फिल्‍म "ऐ दिल है मुश्किल", तीन शर्तों पर माने MNS प्रमुख राज ठाकरे

Home » Headlines

पाकिस्‍तानी कलाकार को लेकर पिछले कई दिनों से विवादों में घिरी फिल्‍म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज का रास्‍ता साफ हो गया है। इस फिल्‍म को लेकर जारी विवाद अब खत्‍म हो गया है और 28 अक्‍टूबर को ही इस फिल्‍म को रिलीज किया जाएगा। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे, निर्माता निर्देशक करण जौहर और मुकेश भट्ट ने शनिवार सुबह महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सीएम से मुलाकात की। सीएम फडणवीस से मुलाकात के बाद इस फिल्‍म की रिलीज को लेकर जारी विवाद खत्‍म हो गया।
 
बताया जा रहा है कि राज ठाकरे तीन शर्तों पर इस फिल्‍म की रिलीज के लिए मान गए। दरअसल एमएनएस ने धमकी दे रखी थी कि वह पाकिस्तानी कलाकार के कारण अगले सप्ताह रिलीज हो रही रही इस फिल्म को सिनेमाघरों में प्रसारित नहीं होने देगी।
 
विवाद खत्‍म होने के बाद जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार अब फिल्‍म की शुरुआत में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं, बॉलीवुड अब पाक कलाकारों के साथ काम नहीं करेगा। प्रोड्यूसर गिल्ड के अध्यक्ष मुकेश भट ने कहा कि ऐ दिल है मुश्किल पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ मुलाकात सकारात्मक रही। मुकेश भट्ट ने कहा कि सीएम से मुलाकात के बाद विवाद खत्‍म हो गया है। मुकेश भट्ट ने कहा कि फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की शुरुआत में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष उल्लेख करने का निर्णय लिया है। साथ ही शहीदों के लिए वेलफेयर फंड में डोनेशन देंगे। वहीं, करण जौहर ने कहा कि भविष्‍य में पाक कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे।  
 
बता दें कि इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फव्वाद खान एक छोटी भूमिका में हैं। इसी कारण राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना (मनसे)  इसका विरोध कर रही थी। मनसे का कहना था कि कि पाकिस्तानी कलाकारों वाली किसी भी फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने देगी। फिल्म दीवाली से पहले 28 अक्तूबर को रिलीज होनी है।
 
फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश भट्ट और धर्मा प्रोडक्शंस के अपूर्व मेहता के नेतृत्व में फिल्म जगत के प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिनों दिल्‍ली में राजनाथ सिंह से भेंट की थी और फिल्म के निर्बाध रिलीज पर चर्चा की। Сऐ दिल है मुश्किलТ के निर्माता धर्मा प्रोडक्शंस ही है। निर्देशक करण जौहर सहित फिल्म Сऐ दिल है मुश्किलТ के निर्माताओं को केन्द्र और महाराष्ट्र सरकार दोनों ने आश्वासन दिया था कि किसी को भी फिल्म की रिलीज रोकने नहीं दी जाएगी। दरअसल मनसे ने धमकी दी थी कि वह पाकिस्तानी कलाकार के कारण अगले सप्ताह रिलीज हो रही रही इस फिल्म को सिनेमाघरों में प्रसारित नहीं होने देगी।
 
करण जौहर, फिल्म जगत के अन्य लोगों और फिल्म निर्माताओं के साथ अलग-अलग दिल्ली और मुंबई में हुई बैठकों में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने यह आश्वासन दिया था।
 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links