Visitors online: 001

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रमुख मुद्दा रहा आतंकवाद : भारत

Home » Headlines

गोवा में ब्रिक्स के सम्मेलन में समूह के सदस्य देशों के नेताओं द्वारा सीमापार आतंकवाद का उल्लेख नहीं होने की आलोचनाओं की पृष्ठभूमि में सरकार ने आज कहा कि पांच देशों के समूह की संयुक्त घोषणा में अतंकवाद के खिलाफ अब तक की सर्वाधिक सख्त भाषा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि गोवा सम्मेलन में आतंकवाद को अंताल्या जी20 के सम्मेलन से भी अधिक महत्वपूर्ण तरीके से केंद्र में रखा गया। 
 
अंताल्या सम्मेलन पेरिस आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में हुआ था। उन्होंने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "गोवा घोषणा में अतीत के सभी ब्रिक्स सम्मेलनों में से आतंकवाद के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त भाषा इस्तेमाल की गयी है। घोषणापत्र में करीब 37 बार आतंकवाद-आतंक शब्द का उपयोग किया गया है।" स्वरूप ने कहा कि सम्मेलन में आतंकवाद की अभूतपूर्व तरीके से निंदा की गयी और ब्रिक्स नेताओं ने भारत में हाल ही में हुए हमलों की कड़ी निंदा की।
 
उन्होंने कहा, "पहली बार ब्रिक्स के नेताओं ने सभी देशों से अपने क्षेत्रों से आतंकवादी कृत्यों को रोकने का आह्वान किया। मुझे नहीं पता कि किस आधार पर यह कहा जा रहा है कि यह आतंकवाद पर कमजोर घोषणा थी।" मोदी सरकार ब्रिक्स के घोषणापत्र में पाकिस्तान से फैलते आतंकवाद का संदर्भ शामिल कराने में दयनीय तरीके से विफल रहने के आरोपों और विपक्ष की आलोचनाओं का सामना कर रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पहली बार ब्रिक्स नेताओं ने आतंकवाद निरोधक कर्रवाई पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को प्रभावी तरीके से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद निरोधक रूपरेखा के प्रभाव को बढ़ाने की वकालत की। स्वरूप ने कहा कि ब्रिक्स नेताओं ने जनसंहार के हथियारों और आतंकवाद के बीच बढ़ती सांठगांठ की भी बात कही थी।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links