Visitors online: 003

UP चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने थामा भाजपा का दामन

Home » Headlines

अगले साल होनेवाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लखनऊ कैंट से विधायक रीता बहुगुणा जोशी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया हैं। बीजेपी में औपचारिक रूप से आने की घोषणा करते समय रीता के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। रीता ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रहित में लिया मैंने हालांकि यह आसान नहीं था।
 
रीता ने सर्जिकल स्ट्राइक को देश की सेना के साथ-साथ मोदी सरकार की भी उपलब्धि बताया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान की निंदा की और कहा कि सेना के इस कार्य को लेकर खून की दलाली जैसा बयान ठीक नहीं है। रीता ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल कांग्रेस को सही दिशा नहीं दे पाए। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में फैसले लेने की हिम्मत है। रीता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद से लड़ने का बीड़ा उठाया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी सरकार और सेना का साथ देने के बजाय आलोचना करने लगी।
 
इस मौके पर रीता बहुगुणा ने कहा कि मैं आज ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुई हूं। लंबे अरसे के बाद सोच-समझकर मैंने यह फैसला किया । करीब 24 वर्ष मैंने कांग्रेस में गुजारे बीच में कुछ समय जरूर एसपी में रही। बीजेपी में आने का फैसला मैंने काफी सोच-समझकर लिया है। मेरे लिए यह फैसला आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी के पास थी, जब तक सब ठीक था। राहुल गांधी के हाथ में कमान आने के बाद पार्टी आगे नहीं बढ़ पा रही है।
 
रीता बहुगुणा जोशी की पहचान एक कट्टर कांग्रेसी के तौर पर होती रही है लिहाजा चुनाव से पहले उनका पार्टी से जाना कांग्रेस के लिए झटका जरूर माना जा सकता है। दरअसल पिछले कई दिनों से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन आखिरकार गुरुवार को उनके पार्टी में शामिल होने के बाद सभी अटकलों पर से विराम लग गया। रीता बहुगुणा जोशी वर्ष 2007 से 2012 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रह चुकी हैं। उनकी पहचान एक जमीनी नेता के रूप में होती हैं। यूपी में उन्होंने जनता से जुड़े कई मुद्दों पर सड़क पर संघर्ष किया और कार्यकर्ताओं के साथ आवाज बुलंद की। गौर हो कि रीता बहुगुणा जोशी के भाई और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा जोशी पहले ही कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।  


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links