Visitors online: 004

ब्रिक्स सम्मेलन : शी के साथ NSG और मसूद अजहर का मुद्दा उठा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

Home » Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में सदस्यता के भारत के दावे और चीन द्वारा जैश ए मोहम्मद प्रमुख तथा पठानकोट हमले के साजिशकर्ता मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र की पाबंदी को रोकने जैसे मुद्दे कल यहां चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता में उठा सकते हैं। आतंकवाद के खतरे से निपटने के तरीकों और क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति सहित कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ब्रिक्स सम्मेलन के इतर वार्ता में चर्चा हो सकती है।
 
शनिवार की बैठक से पहले, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने आज बीजिंग में कहा कि भारत के एनएसजी सदस्यता के दावे पर तथा अजहर मसूद को संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित करने के नयी दिल्ली के प्रयास पर चीन के रूख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रवक्ता ने कहा कि भारत और चीन के बीच संबंधों में कुछ विवादों के बावजूद बड़ी सफलता मिली है लेकिन एनएसजी और अजहर के मुद्दों पर बीजिंग के रूख में कोई बदलाव नहीं है। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, एनएसजी सदस्यता के नयी दिल्ली के दावे और अजहर के मुद्दे पर कल की बैठक में भारतीय पक्ष द्वारा चर्चा हो सकती है। शी वार्षिक ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल यहां आ रहे हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links