Visitors online: 002

7 राज्यों की 27 सीटें पर वोटिंग शुरू :- राज्यसभा चुनाव

Home » Headlines

राज्यसभा चुनाव के लिए शनिवार को सात राज्यों की 27 सीटों पर वोटिंग होगी। बीजेपी नेता और तीन मौजूदा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण और चौधरी बीरेंद्र सिंह मैदान में हैं। इसी तरह, कांग्रेस लीडर और दो पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल और जयराम रमेश का भी फैसला होना है। नकवी झारखंड और सिब्बल यूपी से उतारे गए हैं। चौधरी बीरेंद्र हरियाणा, सीतारमण और रमेश कर्नाटक से लड़ रहे हैं। सुबह 9 बजे से शुरू हो गई वोटिंग। नतीजे शाम 5 बजे से आने शुरू होंगे। यूपी और हरियाणा में इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स की वजह से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कितने राज्यों से कितनी सीटें...


- राज्यसभा के लिए 15 राज्यों से 58 सीटें खाली हुई थीं। इनमें से 14-14 सीटें बीजेपी और कांग्रेस की हैं। 
- 7 सपा की, 5 जदयू, 3-3 बीजेडी और एआईएडीएमके से हैं। 
- 2-2 सीटें बसपा, डीएमके, एनसीपी और टीडीपी और 1-1 वाइएसआर कांग्रेस, शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल से खाली हुई थीं।
- 8 राज्यों से 31 मेंबर निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
- 7 राज्यों की 28 सीटों पर चुनाव होगा।
- 3 केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू, पीयूष गोयल और सुरेश प्रभु दूसरे राज्यों से निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

1. उत्तर प्रदेश : मैदान में सिब्बल, नजरें प्रीति पर


- यहां राज्यसभा की 11 सीटें हैं।
- यूपी में बीजेपी ने शिव प्रताप शुक्ल को टिकट दिया है। लेकिन पार्टी इंडिपेंडेंट कैंडिडेट प्रीति महापात्रा को सपोर्ट कर रही है। प्रीति गुजरात की बिजनेसवुमन हैं, लेकिन यूपी से चुनाव लड़ रही हैं।
- इससे कांग्रेस के कपिल सिब्बल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिब्बल को मायावती और अजीत सिंह की आरएलडी से मदद की दरकार होगी।
- यूपी में सपा के 7, बीएसपी के 2, बीजेपी और कांग्रेस का एक-एक कैंडिडेट है।
- बीएसपी के पास अपने कैंडिडेट सतीश चंद्र मिश्र और अशोक सिद्धार्थ की जीत पक्की करने के अलावा 12 एक्स्ट्रा वोट हैं जो सिब्बल के फेवर में जा सकते हैं।
- सपा से अमर सिंह, सुखराम सिंह, रेवती रमण सिंह, बेनी प्रसाद, सुरेंद्र नागर, सजय सेठ, विश्वंभर निषाद राज्यसभा कैंडिडेट हैं।

2. हरियाणा : जीत सकते हैं आनंद, चंद्रा को चाहिए 9 वोट


- यहां 2 सीटें हैं। हरियाणा में सरकार बीजेपी की है। एक सीट पर चौधरी बीरेंद्र सिंह की जीत करीब-करीब तय है।
- दूसरी सीट पर बीजेपी के सपोर्ट से एक निर्दलीय और INLD के सपोर्ट वाले कैंडिडेट के बीच रस्साकशी है।
- INLD के सपोर्ट से बतौर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे एडवोकेट आरके आनंद को कांग्रेस ने भी सशर्त समर्थन दे दिया है। 
- बीजेपी के समर्थन से दूसरी सीट के लिए चुनाव में उतरे सुभाष चंद्रा को अब क्राॅस वोटिंग का ही सहारा है।
- बीजेपी के 31 वोट चौधरी बीरेंद्र सिंह को मिलेंगे। बाकी 22 वोट सुभाष चंद्रा के लिए बचेंगे। चंद्रा को जीत के लिए 9 वोटों की जरूरत रहेगी।
- आनंद के पास अब INLD के 19, अकाली दल का 1 और कांग्रेस के 17 यानी कुल 37 विधायकों का सपोर्ट मिल चुका है। उनका राज्यसभा में जाना तय माना जा रहा है।

3. राजस्थान : बीजेपी ने कराई डमी वोटिंग

- यहां की चारों सीटों के लिए वोटिंग होगी। सभी पर बीजेपी की जीत तय है। यहां हर सीट के लिए कैंडिडेट को 40 वोट चाहिए। 
- बीजेपी यहां से ओम माथुर, हर्षवर्धन सिंह, रामकुमार वर्मा और वेंकैया नायडू को राज्यसभा भेजेगी।
- राजस्थान बीजेपी ने शुक्रवार को जयपुर के अजमेर रोड स्थित एक होटल में 3 दिन तक बाड़ाबंदी की। डमी वोटिंग कराई गई। 
- शुक्रवार को वोटिंग के लिए विधायक कतार में लगे। इस रिहर्सल का नतीजा शनिवार को आएगा।
- यहां पार्टी को नुकसान तब हो सकता है, जब उसके किसी विधायक का वोट खारिज हो जाए या कोई विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हो। 
- वोट डालने में गलती और पार्टी एजेंट के कहने पर वोट खारिज हो सकता है। 
- यहां कांग्रेस और बाकी दलों ने मिलकर कमल मोरारका को मैदान में उतारा है। लेकिन उनके पास सिर्फ 33 विधायकों का सपोर्ट है। वे क्रॉस वोटिंग से ही जीत सकते हैं।

4. मध्य प्रदेश : बीजेपी की 2 सीटें पक्की, एक पर पेंच

- यहां बीजेपी के पास खासा बहुमत है और 3 सीटें हैं।
- माना जा रहा है कि बीजेपी के 2 कैंडिडेट्स को यहां से जीतने में कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
- तीसरे कैंडिडेट के लिए कांग्रेस और बीजेपी के बीच खींचतान हो सकती है।
- कांग्रेस नेता और छिंदवाड़ा सांसद कमलनाथ को अपनी पार्टी के कैंडिडेट विवेक तन्खा की जीत का भरोसा है। तन्खा के लिए बीएसपी ने भी अपने 4 विधायकों के जरिए सपोर्ट का एलान किया है। 
- बीजेपी से अनिल माधव दवे और एमजे अकबर की जीत पक्की है।
- यहां बीजेपी-कांग्रेस, दोनों ने शुक्रवार को विधायकों की रिहर्सल कराई, ताकि वोटिंग के दिन कोई गड़बड़ी नहीं हो।

5. झारखंड : बीजेपी की 2 सीटें पक्की

- यहां राज्यसभा की 2 सीटें के लिए चुनाव होने हैं।
- 2 सीटों पर बीजेपी ने पहले ही पक्की कर ली हैं। पार्टी ने यहां से मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार को टिकट दिया है।
- एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा से बसंत सोरेन मैदान में हैं। इसके लिए कांग्रेस भी सपोर्ट कर रही है। 
- सोरेन के पास जीत के लिए 6 वोट की कमी है।

6. उत्तराखंड : कांग्रेस यहां बीएसपी के भरोसे

- कांग्रेस के प्रदीप टमटा का दो निर्दलीय से मुकाबला है। टमटा को जरूरी 30 वोटों में से सिर्फ 2 और वोटों की दरकार है।
 

7. कर्नाटक : रमेश और ऑस्कर की जीत तय

-यहां एक स्टिंग सामने आने के बाद वोटों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगे थे।
- जनता दल (एस) ने राज्यसभा चुनाव कैंसल करने की मांग की थी, जिससे चुनाव आयोग ने इनकार कर दिया था।
- यहां से 4 सीटों पर चुनाव हैं। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को जीत के लिए महज एक वोट चाहिए।
- कांग्रेस के जयराम रमेश और ऑस्कर फर्नांडीज की जीत तय है।
- कांग्रेस के पास 33 सरप्लस वोट थे। इसलिए उसने पूर्व आईपीएस अफसर के.सी. रामामूर्ति को खड़ा किया है। 
- जेडीएस कैंडिडेट बीएम फारूक हार सकते हैं, क्योंकि उसके पास 5 वोट कम हैं।

 

245 मेंबर्स वाले हाउस में अभी एनडीए के 62 सांसद हैं। सात नॉमिनेटेड मेंबर्स को शामिल कर दें तो एनडीए के 69 सांसद हो जाते हैं।
- कांग्रेस के 61 सांसद हैं। उसकी सहयोगी पार्टियों की संख्या मिला दें तो यूपीए के 80 सांसद हो जाते हैं। 
- इसमें भी एआईएडीएमके, बीजेडी, तृणमूल, सपा और बसपा को मिला दें तो गैर-एनडीए सांसदों की संख्या 90 हो जाती है।
- 30 जून को राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य रिटायर होंगे। यहां सांसदों का टर्म 6 साल का होता है। हर दो साल में एक-तिहाई मेंबर रिटायर होते हैं।

 

बीजेपी के 14 मेंबर रिटायर हो रहे हैं। 58 सीटों पर इलेक्शन के बाद उसे 18 सीटें मिल सकती हैं। यानी वह 4 सीटों के फायदे में रह सकती है।
- 49 सीटों वाली बीजेपी राज्यसभा में 53 सीटों तक पहुंच जाएगी।
- कांग्रेस के अभी 61 सांसद हैं। उसके भी 16 सांसद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन उम्मीद है कि दोबारा इलेक्शन के बाद उसकी संख्या 60 बनी रहेगी।

बीजेपी को क्या फायदा मिलेगा?

- बीजेपी को कुछ सीटों का फायदा हो सकता है, लेकिन उसकी संख्या इतनी नहीं बढ़ेगी कि वह राज्यसभा में बड़े बिल पास कराने की स्थिति में आ जाए।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links