Visitors online: 001

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, 'अगर हमला हुआ तो गोलियां भी नहीं गिनेंगे'

Home » Headlines

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जैसलमेर और बाड़मेर के मुनाबाव में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अपनी तरफ से हमला नहीं करेगा, लेकिन युद्ध थोपा गया तो फिर गोलियां भी नहीं गिनेगा। उधर, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में संदिग्ध आतंकवादी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों से दो राइफलें छीनकर फरार हो गये। 

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात पाक सीमा से सटे बाड़मेर के मुनाबाव में सीमा चौकियों के दौरे के दौरान कही। जवानों को संबोधित करते हुये उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भारत कभी किसी पर आक्रमण नहीं करता। भारत की कभी यह नीति नहीं रही है कि हम दूसरे की जमीन पर कब्जा करें। हमारी तरफ अगर कोई बुरी निगाह डालेगा और हम पर आक्रमण करेगा तो फिर हमारे सैनिक ट्रिगर पर उंगली रख देते हैं। फिर हम बंदूक से निकली हुई गोलियों की गिनती नहीं करते हैं।

भारत हमेशा पूरी दुनिया को एक परिवार की तरह मानता हैं। बीएसएफ के जवानों के हौसले की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस जलते हुए रेगिस्तान में जिस तरह आप काम करते हो, हम आपकी बेहतरी के लिए और आपके हालात को ठीक करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। सैनिकों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वे जवानों के जज्बे को सलाम करते हैं। क्योंकि आज इतनी विपरीत परिस्थितियों में वह देश की सीमाओं की मुस्तैदी से रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बीएसएफ के जवानों को सतर्क रहने की हिदायत देते हुए कहा, Сसीमाओं पर जो स्थितियां चल रही हैं उससे आप वाकिफ हैं। मुझे पता है कि आप हर चुनौती का सामना बेहतर तरीके से करने में सक्षम हैं फिर भी आपको हर स्थिति के लिए हरदम तैयार रहना चाहिए।

उरी आतंकी हमले और उसके बाद भारत के लक्षित हमलों से उपजे तनाव के बीच केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जैसलमेर पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से सटे पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और गुजरात क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी और जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया था। केन्द्रीय गृहमंत्री ने शुक्रवार क जैसलमेर में बैठक के बाद साल 2018 तक भारत-पाक सीमा को पूरी तरह से सील करने और सीमा सुरक्षा ग्रिड गठित करने की घोषणा की थी।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links