Visitors online: 002

आदिवासी यात्रा के लिए गुजरात जा सकते हैं राहुल और सोनिया

Home » Headlines

कांग्रेस पार्टी की इसी महीने होने वाली Сनवसर्जन आदिवासी अधिकार यात्राТ में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात जा सकते हैं। बहरहाल, राहुल और सोनिया दोनों इस यात्रा को अलग-अलग मौकों पर संबोधित करेंगे।

यह 12 दिवसीय यात्रा 20 या 21 अक्तूबर से प्रारंभ होने वाली है। यह उत्तर गुजरात में बनासकांठा जिले के अंबाजी से शुरू होगी और इसका समापन दक्षिणी गुजरात के वलसाड़ में अंबरगांव में होगा। राज्य के कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि इस यात्रा में राज्य की आदिवासी बहुल पूर्वी पट्टी भी शामिल होगी।

उन्होंने बताया, Сहमने राहुल गांधी से अनुरोध किया है कि 20 या 21 अक्तूबर को यात्रा के अंबाजी से प्रारंभ होने पर वे सभा को संबोधित करें। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी 12 दिवसीय यात्रा के समापन पर सभा को संबोधित कर सकती है। हालांकि इस कार्यक्रम की अभी पुष्टि नहीं की गई है।

यात्रा का उद्देश्य आदिवासियों से सीधे मुलाकात करके उन्हें लुभाना है। 1,200 किमी की इस यात्रा में हर दिन लगभग 100 किमी का इलाका कवर किया जाएगा।

दोशी ने बताया, Сयात्रा के जरिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आदिवासी बहुत 13 जिलों की 38 विधानसभा सीटों वाले इलाकों में नियमित अंतराल पर स्थानीय लोगों के साथ बैठकें करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।Т राज्य में 2017 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links