|
| भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट के पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की सफाई अभियान से जुड़ी एक कोशिश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दिल जीत लिया। दरअसल, प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली ने शुक्रवार को यहां ग्राउंड पर कूड़ा साफ किया। उन्होंने मैदान पर पड़ी कुछ बोतलों को उठाकर एक ड्रम में डाला। जैसे ही ये खबर मीडिया में आई वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनकी जमकर तारीफ की। कोहली की सफाई अभियान से जुड़ी यह खबर मीडिया में आते ही पीएम मोदी ने ट्वीट कर भारतीय कप्तान की तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ कर लिखा कि डियर कोहली, मैंने एक न्यूज चैनल पर आपको क्लीन इंडिया कैम्पेन से जुड़ा देखा, आपकी यह छोटी-सी कोशिश सभी को इन्सपायर करेगी। इससके जवाब में विराट ने भी ट्वीट कर पीएम को थैंक्स कहा। और लिखा- 'धन्यवाद सर! हम सभी इस देश को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आपसे मिली तारीफ से गर्व महसूस कर रहा हूं। इससे पहले, जब विराट स्टेडियम के मैदान पर कूड़ा साफ कर रहे थे, तो उन्हें ऐसा करते देख स्टेडियम का स्टाफ भाग कर उनके पास पहुंचा, लेकिन विराट ने उनसे कहा- 'गंदगी हमने फैलाई है, तो साफ भी हमें ही करना होगा।
|