Visitors online: 003

Сएमएस:धोनी: द अनटोल्ड स्टोरीТ ने पार किया 100 करोड़ रूपये का आंकड़ा

Home » Headlines

मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक Сएमएस:धोनी: द अनटोल्ड स्टोरीТ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म निर्माताओं ने बताया कि फिल्म ने 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है और फिल्म की कुल कमाई अभी तक 103.4 करोड़ हुई है। फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई है।

फोक्स स्टार स्टूडियो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने कहा, Сएमएस धोनी की बायोपिक को मिल रहे प्यार के लिए हम बेहद आभारी हैं। भारत में नेट बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आकंड़ा पार करना, भारत के सबसे सफल कप्तान को उसकी मातृभूमि से मिले प्यार का ही नतीजा है।

उन्होंने कहा, Сयह हमारे लिए एक बेहद खास फिल्म है और हम फिल्म के लिए काम करने वाले सभी लोगों..और इसे एक सफल कहानी बनाने के लिए दर्शकों का धन्यवाद करते हैं।Т निर्देशक नीरज पांडे की यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। 

फिल्म में कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, अनुपम खेर और भूमिका चावला भी हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियो और अरूण पांडे द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत में 4,500 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज की गई थी।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links