Visitors online: 003

रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर बोले- सर्जिकल स्‍ट्राइक के सबूत देने की जरूरत नहीं, जो करना है करके दिखाएंगे

Home » Headlines

पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के सर्जिकल हमले का सबूत दिखाने की बढ़ती मांग के बीच रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि हमें अपने देश के सैनिकों पर गर्व है और हमें कोई सबूत देने की जरूरत नहीं है। सर्जिकल स्‍ट्राइक सौ फीसदी परफेक्‍ट रही।

एलओसी पर आतंकियों के खिलाफ हमारे जवानों की ओर से किए गए सर्जिकल हमले पर पार्रिकर ने कहा कि इस कार्रवाई पर कोई सबूत देने की जरूरत नहीं है। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि हमें अपने देश के सैनिकों पर गर्व है। हमें कोई सबूत देने की जरूरत नहीं है। उन्‍होंने कहा कि देश हमारी सेनाओं के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। हमें कुछ दिनों तक सतर्क रहने की जरूरत है। हमारे सोते हुए सैनिकों पर हुए हमले का बदला हमारी सेना ने अब ले लिया है। सर्जिकल स्‍ट्राइक से दुश्‍मन बौखला गए हैं। इससे बौखलाकर ही बीते दिनों कुछ हमले किए गए

रक्षा मंत्री ने कहा कि जो कुछ करना चाहिए वो करके दिखाउंगा। मोदी के नेतृत्‍व में काम करके दिखाउंगा। रक्षा मंत्री होने के नाते मैं मर्यादा नहीं भूल सकता। मैं सर्जिकल स्‍ट्राइक की रात सो नहीं पाया। उन्‍होंने कहा कि कुछ पूर्व सैनिक सीमा पर देश की सेवा करना चाहते हैं। कुछ पूर्व सैनिकों ने खत लिखकर इसके लिए पेशकश की है।  

गौर हो कि पाकिस्‍तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक पर बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेताओं पी चिदंबरम तथा संजय निरूपम ने अपने बयानों में सबूतों को सार्वजनिक करने की मांग की थी। तीनों नेताओं ने पीओके में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना की ओर से हमले के दावे के समर्थन में सबूत मांगे थे। हालांकि, जिसकी बाद में काफी आलोचना हुई। सरकार की ओर से कहा गया कि सर्जिकल हमले पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे सेना की छवि धूमिल हो रही है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links