Visitors online: 003

मारिया शारापोवा का डोपिंग प्रतिबंध दो साल से घटकर 15 महीने

Home » Headlines

मारिया शारापोवा का डोपिंग प्रतिबंध आज दो साल से घटाकर 15 महीने कर दिया गया जिससे रूस की यह स्टार टेनिस खिलाड़ी अप्रैल में वापसी कर सकती है और फ्रेंच ओपन के साथ ग्रैंडस्लैम में खेल सकती है।

खेल पंचाट ने शारापोवा पर लगे निलंबन में नौ महीने की कटौती की है। शारापोवा को जनवरी में आस्ट्रेलिया ओपन के दौरान मेलडोनियम के लिए पाजीटिव पाया गया था। पांच बार की ग्रैंडस्लैम विजेता और दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी शारापोवा ने जून में खेल पंचाट में अपील करते हुए अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ द्वारा उन पर लगाए दो साल के निलंबन को खत्म करने की मांग की थी।

खेल पंचाट के पैनल ने पाया कि पाजीटिव टेस्ट के लिए शारापोवा की भी कुछ गलती है लेकिन कहा कि 15 महीने का प्रतिबंध Сपर्याप्तТ होगा। यह प्रतिबंध 26 जून से प्रभावी हैं और 25 जनवरी 2018 तक चलना था। अब वह अगले साल वापसी की पात्र होंगी।

शारापोवा ने बयान में कहा, Сपिछले साल मार्च में निलंबन के बारे में पता लगने के बाद मैं अपने करियर के सबसे मुश्किल दिनों से गुजरी और अब मेरे सबसे खुशनुमा दिनों में से एक है क्योंकि मुझे पता चला है कि मैं अप्रैल में वापसी कर सकती हूं।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links