Visitors online: 001

पाकिस्तान ने राजौरी में गोलाबारी कर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय बलों ने दिया करारा जवाब

Home » Headlines

पाकिस्तानी सैन्य बलों ने हमलों को तेज करते हुए राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर के तीन इलाकों में नियंत्रण रेखा के पास सैन्य चौकियों एवं असैन्य इलाकों में गोलीबारी करके और मोर्टार दागकर आज एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने कहा, Сपाकिस्तान सैन्य बलों ने राजौरी जिले के नौशेरा के तीन इलाकों में आज सुबह पांच बजकर 15 मिनट से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।Т उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य बलों ने मोर्टार बम दागे, स्वचालित हथियार एवं छोटे हथियारों से हमला किया। भारतीय बलों ने भी इसका करारा जवाब दिया।

इससे पहले सोमवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से पुंछ जिले के शाहपुर में मोर्टार सेलिंग की गई थी। गौर हो कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। इससे पहले रविवार रात को आतंकियों ने बारामुला में राष्‍ट्रीय राइफल के बटालियन मुख्‍यालय पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें बीएसएफ का जवान शहीद हो गया था वहीं दो आतंकी भी ढेर किए गए थे।

गौर हो कि 18 सितंबर को उरी में पाकिस्तानी आतंकियों के हमले में 18 भारतीय जवानों की मौत हो गई थी। दो घायल जवानों की बाद में अस्पातल में मृत्यु हो गई थी। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी मारे गए थे। उरी हमले क 10 दिन बाद भारतीय सेना ने 28-29 सितंबर को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक करके कई आतंकियों को मार गिराया था।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links