|
| भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस दीवाली पर चीनी सामान के बहिष्कार की अपील की है। विजयवर्गीय ने आम लोगों से चीनी सामान नहीं खरीदने के साथ ही व्यापारियों से भी चीनी माल नहीं बेचने की गुजारिश की है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा है कि व्यापारी भाइयो से निवेदन है कि चाहे चीन का सामान कितना भी सस्ता हो, मुनाफे से कई गुना अधिक जरूरी है, देश की सुरक्षा और अस्मिता। इसके साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ आज से प्रण लें कि न तो चीन का सामान खरीदेंगे न किसी चीनी सामान को बढ़ावा देंगे। विजयवर्गीय का कहना है कि चीन का पाकिस्तान को समर्थन है, ऐसे में चीन को आर्थिक रूप से समर्थन देना, देश की सुरक्षा को आंतरिक रूप से कमज़ोर करना है।विजयवर्गीय आगे लिखते हैं कि वही चीन, जिसने अभी अपने VETO पॉवर का इस्तेमाल कर UN द्वारा एक पाकिस्तानी आतंकवादी को, आतंकवादी घोषित करने से रुकवा दिया, वहां के सामान को खरीदना देश को कमज़ोर करने जैसा है।
|