Visitors online: 004

स्पिनरों की मदद करने में समय लेगी ईडन की पिच: गांगुली

Home » Headlines

पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के प्रमुख सौरव गांगुली ने कहा कि नमी से भरी ईडन की पिच न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के दौरान स्पिनरों की मदद में कुछ समय ले सकती है। कैब अध्यक्ष ने कहा कि बार बार बारिश के कारण पूरे ईडन गार्डन्स को कवर से ढककर रखा गया था जिससे पिच में कुछ नमी हो सकती है और टर्न लेने में कुछ समय लग सकता है।

गांगुली ने कहा, Сयह पहले दिन से टर्न नहीं लेगी। यह इस विकेट पर सत्र का पहला मैच है। पिच पर अब भी नमी है इसलिए यह सूरज की रोशनी पर निर्भर करेगा। लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन को मदद मिलेगी।Т दोनों टीमों की नजरें मौसम पर भी होगी क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की है और ईडन के मैदान की सुविधाओं में भी सुधार किया गया है और इन पांच दिनों के दौरान इसकी भी परीक्षा होगी।

दूसरा टेस्ट ऐसी पिच पर होगा जिस पर कोई मैच नहीं खेला गया लेकिन क्यूरेटर सजन मुखर्जी ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि विकेट अच्छी स्थिति में है। मुखर्जी ने कहा, Сविकेट अच्छी स्थिति में है। रोलिंग के जरिये विकेट तैयार करने के लिए हमें थोड़ी सूरज की रोशनी की जरूरत है। घास काटी जा चुकी है।Т


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links