|
| डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और उनके रिपब्लिकन समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के बीच अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनावों से पहले राष्ट्रीय स्तर पर टेलीविजन पर प्रसारित आमने सामने की पहली बहस (प्रेसीडेन्शियल डिबेट) में अर्थव्यवस्था एवं नई नौकरियों के सृजन को लेकर एक दूसरे से तीखी तकरार हुई। ट्रंप ने दावा किया कि चीन के पुनर्निर्माण के लिए अमेरिका का इस्तेमाल गुल्लक की तरह किया जा रहा है। उन्होंने कहा, Сदेश से नौकरियां जा रही है। ये नौकरियां मेक्सिको जा रही है। वे कई अन्य देशों में जा रही हैं। आप देखिए कि चीन हमारे उत्पाद बनाने के संदर्भ में हमारे देश के साथ क्या कर रहा है।Т ट्रंप ने कहा, Сवे अपनी मुद्रा का अवमूल्यन कर रहे हैं और हमारी सरकार में ऐसा कोई नहीं है जो उनके खिलाफ लड़े।Т उन्होंने कहा, Сक्योंकि वे चीन के पुनर्निर्माण के लिए हमारे देश का इस्तेमाल गुल्लक की तरह कर रहे हैं और कई अन्य देश भी यही चीज कर रहे हैं।Т न्यूयार्क के रियल एस्टेट कारोबारी ने कहा कि हमें ऐसा कुछ करने की आवश्यकता है कि हमारे देश के रोजगार अन्यत्र न जाने पाएं। उन्होंने कहा, Сहमें हमारी कंपनियों को अमेरिका छोड़ने और इसके साथ, उनके लोगों को नौकरी से निकाले जाने से रोकना होगा।Т ट्रंप ने कहा, Сहम ऐसा होने नहीं दे सकते। मेरी योजना के तहत मैं करों को बहुत कम कर दूंगा, मैं कंपनियों, लघु एवं बड़े कारोबारों के लिए इन्हें 35 प्रतिशत से कम करके 15 प्रतिशत कर दूंगा।Т
|