Visitors online: 003

पाक उच्‍चायुक्‍त अब्‍दुल बासित ने कहा, 'युद्ध हल नहीं, कश्मीरी यदि भारत के साथ खुश हैं तो वहीं रहें'

Home » Headlines

पाकिस्तान पर लगता है कि भारत का कूटनीति कामयाब होती दिख रही है जी हां भारत में पाकिस्‍तान के उच्‍चायुक्‍त अब्‍दुल बासित के बयान से तो ऐसा ही लग रहा है। मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के मुताबिक भारत में पाकिस्‍तान के उच्‍चायुक्‍त अब्‍दुल बासित ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्‍यू में कहा कि 'कश्‍मीरी अगर भारत के साथ रहना चाहते हैं तो रहें, जंग किसी भी समस्‍या का समाधान नहीं हो सकता है।'

उरी आतंकी हमले के बाद भारत ने वैश्विक स्‍तर पर सख्त रुख अपनाया है। यूएन महासभा में पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ ने कश्‍मीर मुद्दा उठाकर अपनी किरकिरी करवाई। इसके बाद से पाकिस्‍तान बचाव की मुद्रा में नजर आ रहा है।

पाकिस्तान हाफिज सईद और सैयद सलाउद्दीन को भारत के खिलाफ जहर उगलने की इजाजत क्यों देता है? इस पर पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा- Сऐसी आवाजें भारत में भी उठती हैं, लेकिन पाकिस्तान या भारत की नीतियां लोगों के आग उगलते भाषणों से नहीं तय होतीं।

अब्दुल बासित ने कहा कि दोनों देशों के बीच जारी संवाद में युद्ध की संभावना हावी नहीं होनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपने भविष्य का फैसला करने के लिए बेहतर मौका मिलना चाहिए. अगर उन्हें लगता है कि वो भारत के साथ ज्यादा खुश हैं तो वहीं रहें।

पाकिस्तान को इससे कोई भी आपत्ति नहीं है. इसके साथ ही बासित ने कहा पठानकोट हादसे के बाद हम सही दिशा में बढ़ रहे थे लेकिन कश्मीर में हुई 8 जुलाई की घटना हुई और उसके बाद जो हुआ वो पता है। हमारी बातचीत ने रफ्तार खो दी।

गौरतलब है कि दो माह पूर्व कश्‍मीर में आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से घाटी में स्थिति तनावपूर्ण है। पिछले दो महीनों से घाटी में कर्फ्यू लगा हुआ है।गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्‍मीर दौरे के बाद यह भी कहा था कि कश्‍मीर में हिंसा पाकिस्तान प्रायोजित है। दूसरी ओर पाकिस्‍तान लगातार अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर कश्‍मीर मुद्दे को उठाने का प्रयास करता नजर आया है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links