Visitors online: 002

विराट कोहली ने उरी हमले के शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

Home » Headlines

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने आज उरी आतंकी हमले के शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत परेशान और देश के प्रत्येक नागरिक को आहत करने वाली है।

कोहली से जब भारतीय सरजमीं पर हाल में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया करने के लिये कहा गया, उन्होंने कहा, Сजब इस तरह की बड़ी घटनाएं नियमित रूप से होती है तो बुरा लगता है। हमें इससे बुरा लगता है तो फिर जरा सैनिकों के परिवारों के बारे में भी सोचो। यह बहुत परेशान करने वाला है।Т 

उन्होंने भारत की न्यूजीलैंड पर पहले टेस्ट मैच में 197 रन से जीत के बाद कहा, Сमैं इस पर प्रतिक्रिया कर सकता हूं लेकिन समाधान पर टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि मैं उस स्तर पर संचालन नहीं कर रहा हूं। एक भारतीय होने के नाते इससे आहत हूं। मैं इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर सकता हूं।

पिछले रविवार को उत्तर कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के एक बटालियन हेडक्वार्टर पर आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें 18 भारतीय सैनिक शहीद हो गये थे जबकि कई घायल हुए थे। इस आतंकी हमले में शामिल चार आतंकवादियों को बाद में सेना ने मार गिराया था।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links