Visitors online: 004

मोदी सरकार कर रही है किसानों की अनदेखी : राहुल गांधी

Home » Headlines

किसान बजट की मांग के एक दिन बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज इसकी जरूरत इसलिए पड रही है क्योंकि मोदी सरकार किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है।

राहुल गांधी ने देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा के तहत आज कानपुर से उन्नाव के रास्ते में कहा, Сमैंने कल किसान बजट का सुझाव दिया, जिसके बाद अरूण जेटली जी ने कहा कि राहुल गांधी ने ये बात तब क्यों नहीं कही थी, जब संप्रग की सरकार थी। मैंने तब इसलिए नहीं कहा था क्योंकि किसानों को भरोसा था कि कांग्रेस आम बजट से ही उनके साथ न्याय कर देगी।Т 

उन्होंने कहा, Сकिसानों को भय है कि भाजपा सरकार और अरूण जेटली जी किसानों को उनका वाजिब हिस्सा नहीं देंगे इसलिए मैंने सरकार से कहा कि वह सीधे बताये कि अगले साल वह किसानों के लिए क्या करेगी।

राहुल ने कहा, Сजब कांग्रेस पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ किया, हमने दिल्ली में बडी रैली की। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और मैंने खुद जनता को बताया कि हमने क्या किया..मतलब ये है कि जब ऐसे कोई कदम उठाये जाते हैं तो नेता उनके बारे में जनता को बताते हैं।Т 

उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में नरेन्द्र मोदी ने एक लाख 10 हजार करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया। हमने 70 हजार करोड़ रूपये रूपये का कर्ज माफ किया था। Сमोदी जी, जेटली जी और गडकरी जी इस बारे में क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं। वे चुप हैं क्योंकि उन्होंने ये कर्ज माफी देश के 10-12 बड़े उद्योगपतियों को दी है।Т कल कानपुर में राहुल ने मोदी सरकार से किसान बजट लाने को कहा था ताकि किसानों को उनके उत्पाद की सही कीमत मिल सके।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links