Visitors online: 001

कांग्रेस और SAD ने सिद्धू पर साधा निशाना, कहा - मुकाबला छोड़कर भाग गए

Home » Headlines

पंजाब में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल और विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने का उनका फैसला दिखाता है कि वह मुकाबले से भाग गए हैं।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने तरण तारण जिले के खडूर साहिब में कहा, Сअब उन्हें अपनी हैसियत समझ आ गई है..कोई पार्टी मां की तरह होती है, उसे धोखा देना अपनी मां को धोखा देने के बराबर होता है।Т बादल ने कहा कि सिद्धू अच्छी तरह जानते हैं कि लोग ऐसे शख्स का समर्थन नहीं करेंगे जिसने अपनी पार्टी के Сपीठ में छुरा घोंपाТ हो।

उन्होंने आरोप लगाया, Сकोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने का फैसला करके वह मुकाबले से भाग गए हैं।Т उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा, Сवे जो चाहते हैं उन्हें करने दें। वे पार्टी बनाएं चाहे न बनाएं, इससे हमें क्या फर्क पड़ता है? हम उनकी औकात जानते हैं।Т पंजाब कांग्रेस के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सवाल किया, ССवह यहां आए क्यों थे, हमारा चेहरा देखने? क्या उनमें चुनाव लड़ने की भी हिम्मत नहीं बची?Т उन्होंने दावा किया, Сउन्हें पता चल गया था कि उन्हें धूल चाटनी होगी, इसलिए वे मुकाबला छोड़कर भाग गए।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links