|
| मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज हैदराबाद और बैंगलुरू में इन्वेस्टर्स सेमीनार को संबोधित किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए देश के उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए हैदराबाद और बैंगलुरू पहुंचे। सीएम शिवराज सिंह के साथ सूबे के वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार मंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी हैदराबाद में मौजूद रहे। मध्यप्रदेश के इंदौर में 22 और 23 अक्टूबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने वाला है जिसमें देश भर के बड़े-बड़े उद्योगपतियों के शामिल होने की संभावना है।
|