Visitors online: 001

आतंक के खिलाफ लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच गई है: अमित शाह

Home » Headlines

उरी आतंकी हमले के लिए एक तरह से पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच गई है और देश के वीर सपूतों की शहादत किसी भी कीमत पर बेकार नहीं जाने दी जाएगी। शाह ने कहा, Сपाकिस्तान लगातार आतंकवाद और आतंकी संगठनों को मदद देकर भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है।Т 

उन्होंने कहा, Сभारत लगातार आतंक के खिलाफ लड़ता आ रहा है और अब यह लड़ाई निर्णायक दौर में है। देश के वीर सपूतों की शहादत किसी भी कीमत पर बेकार नहीं जाने दी जाएगी और केंद्र सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना मुख्यालय में आतंकियों के कायराना हमले में शहीद हुए सेना के 17 जांबाज जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

शाह ने अपने संदेश में कहा, Сउरी में हुए आतंकी हमले और 17 बहादुर सैनिकों की शहादत का समाचार सुनकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। मैं कठिन परिस्थितियों में भी देश के जांबाज सिपाहियों के असीम साहस और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारों को धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।Т


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links