Visitors online: 002

पठन-पाठन के क्षेत्र में लौटे रघुराम राजन, अंतरराष्ट्रीय कारपोरेट फाइनेंस पढ़ाएंगे

Home » Headlines

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अपना पसंदीदा कार्य पठन-पाठन के क्षेत्र में लौट गये हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी आफ शिकागो बूथ स्कूल आफ बिजनेस में वित्त के प्रोफेसर (डिस्टिंगविस्ट सर्विस प्रोफेसर) के रूप में कार्य शुरू किया है। वह वहां अंतरराष्ट्रीय कारपोरेट फाइनेंस पढ़ाएंगे।

राजन के 2016-17 के Сपाठ्यक्रम कार्यक्रमТ का ब्योरा देते हुए शिकागो बूथ स्कूल ने कहा कि पाठ्यक्रम के तहत वह अधिक समन्वित वैश्विक अर्थव्यवस्था में Сकारपोरेट फाइनेंस और इनवेस्टमेंटТ की चुनौतियों को तलाशेंगे। 

राजन ने सितंबर 2013 में रिजर्व बैंक के गवर्नर का पदभार संभाला। अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान विभिन्न मुद्दों पर काफी मुखर रहे जिसके कारण कई बार विवादों में फंसे। उन्होंने पूर्व में कहा था कि रिजर्व बैंक छोड़ने के बाद वह पठन-पाठन के क्षेत्र में लौट जाएंगे।

वह रिजर्व बैंक के गवर्नर पद पर रहते शिकागो यूनिवर्सिटी से अवकाश पर थे। वह इस विश्वविद्यालय से 1991 से जुड़े हैं।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links